लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश : सड़क हादसों में 14 लोगों की मौत, पांच घायल

By भाषा | Updated: November 9, 2020 21:14 IST

Open in App

सतना/छतरपुर/कटनी, नौ नवंबर मध्यप्रदेश में सोमवार को सतना, छतरपुर एवं कटनी जिलों में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में 14 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

इनमें से सतना जिले में सात लोगों की मौत हुई है, जबकि कटनी में चार एवं छतरपुर में तीन लोगों की मौत हुई है। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

सतना जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि सतना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर सोमवार सुबह नागौद थाना अंतर्गत रेरुआ मोड के पास एक डंपर और एक वाहन की आमने-सामने की टक्कर में वाहन सवार तीन महिलाओं एवं एक बच्चे सहित एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये।

उन्होंने कहा कि सभी मृतक रीवा के रहने वाले थे।

जैन ने बताया कि यह परिवार पन्ना में एक शोक कार्यक्रम में शामिल होने गया था और वहां से रीवा लौट रहा था।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया, लेकिन छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान सतना जिला अस्पताल में हुई।

जैन ने बताया कि वाहन सवार पांच अन्य लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सतना जिला अस्पताल से रीवा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि इस वाहन में कम से कम 12 लोग सवार थे।

वहीं, खजुराहो के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी मनमोहन सिंह बघेल ने बताया कि छतरपुर जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर खजुराहो-बेनीगंज मार्ग पर सोमवार तड़के तेज रफ्तार एक कार के एक पेड़ से टकराकर सड़क किनारे के कुएं में गिरने से कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि क्रेन की सहायता से कार को कुंए से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान खजुराहो निवासी भूपेन्द्र सिंह (35), जुझार सिंह (33) और सोनू सिंह (32) के रूप में की गयी है।

इसी बीच, कटनी के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) शिखा सोनी ने बताया कि कटनी जिले में कटनी-बरही रोड में बघेया मोड़ के पास बस ने एक मोटरसाइकिल को सोमवार को टक्कर मार दी, जिससे मोटरसाइकिल में सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान राजेश बर्मन (35), उसकी पत्नी शकुन बर्मन (30) और उनके बच्चे, बिष्णु बर्मन (7) एवं रूबी (9) के रूप में हुई है।

सोनी ने बताया कि ये बरही अंतर्गत पिपरिया गांव निवासी थे और हादसे के वक्त खेत में काम करने के बाद मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने बस जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ