लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः कोविड-19 की वैक्सीन लगवाने के बाद 12 बच्चे हुए बेहोश, अस्पताल में हुए भर्ती, जानिए

By अनिल शर्मा | Updated: March 26, 2022 13:48 IST

  12-14 वर्ष की आयु के बच्चों को हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल ई द्वारा निर्मित कॉर्बेवैक्स वैक्सीन दिया जा रहा है। यह स्वदेशी वैक्सीन है।

Open in App
ठळक मुद्देसतना के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अशोक अवधिया ने मामले में जांच के आदेश दिए हैंअधिकारी ने बताया कि बच्चे टीका लेने के बाद डर की वजह से बेहोश हो गए थे बच्चों को स्वदेशी रूप से विकसित रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन (आरबीडी) प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन दी जा रही है

सतना: मध्य प्रदेश के सतना में कोविड-19 रोधक वैक्सीन लेने के बाद 12 बच्चे बेहोश हो गए। सतना के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अशोक अवधिया ने बताया कि बीमार पड़े बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया तब जाकर उन्हें होश आया। अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

अवधिया ने बताया कि बच्चे COVID-19 वैक्सीन दिए जाने के बाद डर के कारण बेहोश हो गए। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि ''बच्चों को टीका लगाया गया लेकिन टीकाकरण के बाद डर के कारण वे बेहोश हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी बच्चों को होश आ गया है। उनकी नब्ज सामान्य है। हम मामले की जांच शुरू करेंगे।

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में भारत ने 12-14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए वैक्सीन अभियान चला रखा है। वहीं 60 वर्ष से अधिक के लोगों को भी वैक्सीन की एहतियाती खुराक दी जा रही है।   12-14 वर्ष की आयु के बच्चों को हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल ई द्वारा निर्मित कॉर्बेवैक्स वैक्सीन दिया जा रहा है। यह COVID-19 के खिलाफ भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन (आरबीडी) प्रोटीन सब-यूनिट वैक्सीन है।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोविशील्‍डकोवाक्सिन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील