लाइव न्यूज़ :

मधुबनीः पीएम मोदी दौरे से पहले हड़कंप?, भारत-नेपाल सीमा पर वीडियो बना रहे 2 चीनी नागरिक अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: May 29, 2025 14:40 IST

अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह गतिविधि किसी अवैध ऑपरेशन या जासूसी से जुड़ी थी?

Open in App
ठळक मुद्देड्रोन के संचालन के लिए पास कोई अनुमति थी या नहीं, इसकी जांच कर रहे हैं।संवेदनशील क्षेत्र में ड्रोन की मौजूदगी ने सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ा दी हैं। घटना के बाद सीमा पर सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं।

मधुबनीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी और नक्सलवादी हमले का खतरा जताते हुए अलर्ट किया था। इस बीच पीएम मोदी के दौरे से 12 घंटा पहले राज्य के मधुबनी जिले से दो चीनी जासूस गिरफ्तार किया गया है। दोनों हरलाखी थाना के पिपरौन जटही भारत-नेपाल सीमा इलाके की वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान एसएसबी जवानों ने दोनों चीनी नागरिकों को वीडियो बनाते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। अधिकारी उनकी गतिविधियों के उद्देश्य और ड्रोन के संचालन के लिए उनके पास कोई अनुमति थी या नहीं, इसकी जांच कर रहे हैं।

ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में ड्रोन की मौजूदगी ने सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ा दी हैं। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह गतिविधि किसी अवैध ऑपरेशन या जासूसी से जुड़ी थी? गिरफ्तार किए गए लोगों से उनके इरादों और जुड़ाव के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद सीमा पर सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं।

अधिकारी हाई अलर्ट पर हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि कोई अनधिकृत गतिविधि न हो। उचित मंजूरी के बिना ड्रोन का उपयोग सख्त वर्जित है, खासकर अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के करीब के इलाकों में। दोनों चीनी नागरिकों के पास वीडियोग्राफी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण पाए गए, जिससे उनकी गतिविधियों पर संदेह और बढ़ गया है।

जांचकर्ता उनके उपकरणों की जांच कर रहे हैं ताकि कोई रिकॉर्ड की गई फुटेज या डेटा मिल सके जिससे उनके उद्देश्यों के बारे में जानकारी मिल सके। उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए चीनी नागरिकों के नाम बु हिलोइंग और सेंडयॉन्ग बताए जा रहे हैं। दोनों चीनी नागरिक हिंदी या अंग्रेजी भाषा नहीं जानते हैं, जिसके कारण उनसे पूछताछ में दिक्कत हो रही है।

जानकारी के मुताबिक, उनकी भाषा समझने के लिए एक्सपर्ट को बुलाया गया है। पूछताछ के दौरान पता चला है कि दोनों युवक एक-दूसरे को एक महीने से जानते हैं। बु हिलोंग ने सुरक्षा एजेंसियों को बताया कि वो 11 मार्च को नेपाल आए थे। तब से लगातार नेपाल के अलग-अलग जगह पर घूम रहे थे।

वो टिकटॉक पर वीडियो बनाते है, इसलिए वो इंडियन चेक पोस्ट का वीडियो बना रहे थे। पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने ये भी बताया कि इससे पहले वो साउथ कोरिया भी गया था। गिरफ्तार चाइनीज नागरिक के पास ना तो पासपोर्ट था और ना ही वीजा। वहीं बगैर वैध दस्तावेज के भारतीय सीमा में प्रवेश को लेकर पुलिस दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जेल भेजने की प्रकिया में जुट गई है।

टॅग्स :बिहारनरेंद्र मोदीपटनाचीननेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों