लाइव न्यूज़ :

जब उपराष्ट्रपति नायडू ने स्वास्थ्य मंत्री से ई-सिगरेट के बारे में पूछा, तो ऐसा हुआ राज्यसभा का माहौल

By IANS | Updated: December 19, 2017 20:50 IST

राज्यसभा में सभापति एम. वेकैंया नायडू ने स्वास्थ्य मंत्री से ई-सिगरेट के बारे में पूछा, जिससे पूरा वातावरण हंसी से गूंज उठा।

Open in App

राज्यसभा में मंगलवार को सभापति एम. वेकैंया नायडू ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से ई-सिगरेट के बारे में पूछा, जिससे पूरा वातावरण हंसी से गूंज उठा। राज्यसभा के सभापति नायडू ने यह सवाल एक सदस्य द्वारा स्वास्थ्य मंत्री से ई-सिगरेट के स्वास्थ्य संबंधी जोखिम के बारे में पूछे जाने के बाद प्रश्न काल के दौरान किया। नायडू ने इसे उत्सुकता पूर्वक पूछा, जिससे सांसद व मीडिया के लोग हंस पड़े। 

उन्होंने कहा कि पूरक प्रश्न खत्म हो गए हैं, लेकिन मैं मंत्री से सदस्यों व देश के सामान्य ज्ञान के लिए पूछना चाहता हूं कि ई-सिगरेट क्या है। मंत्री नड्डा ने बताया कि ई-सिगरेट एक तरह का उपकरण है, जिसमें निकोटिन कैप्सूल को डालकर गर्म करने पर निकोटिन की वाष्प पैदा होती है। धूम्रपान करने वाले इसकी भाप को लेते हैं।

मंत्री नड्डा ने कहा कि इसमें तंबाकू नहीं होता, लेकिन निकोटिन होता है। धूम्रपान करने वाला व्यक्ति इसकी वाष्प को लेता है। इससे पहले एक प्रश्न के जवाब में नड्डा ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने राज्य सरकारों को इलेक्ट्रॉनिक धूम्रपान को लेकर कोई सलाह नहीं जारी की है।

उन्होंने कहा कि हमने मामले के कई पहलुओं के अध्ययन के लिए तीन उपसमूह बनाए हैं। उपसमूह ने अपनी रपट जमा कर दी है और मंत्रालय इस पर विचार कर रहा है। कई देशों में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध है और हम इसके कानूनी पहलुओं का अध्ययन कर रहे हैं।

टॅग्स :एम. वेकैंया नायडूभारत के उपराष्ट्रपतिजेपी नड्डास्वास्थ्य मंत्री भारत सरकारराज्यसभा सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतनितिन नबीन के परिवार से मिले पीएम मोदी, मिठाई खिलाई और बच्चों के साथ मस्ती, वीडियो

भारतराजनीति सत्ता नहीं, साधना, भोग नहीं, त्याग, ऐशो-आराम नहीं, तपस्या और कोई पदभार नहीं, उत्तरदायित्व?, नितिन नबीन बोले-आप सभी को प्रणाम करता हूं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप