लाइव न्यूज़ :

बुद्ध पूर्णिमा पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बौद्ध भिक्षुओं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की बात, दी शुभकामनाएं

By सुमित राय | Updated: May 7, 2020 17:52 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान बुद्ध के जो संदेश थे उन्हें फिर से एक बार भारत की धरती से दुनिया तक पहुंचाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बौद्ध भिक्षुओं से बात की।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भगवान बुद्ध के संदेश को फिर से एक बार भारत की धरती से दुनिया तक पहुंचाएंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए बौद्ध भिक्षुओं से बात की और उन्हें बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी। योगी आदित्यनाथ ने भगवान बुद्ध के संदेश को एक बार फिर भारत की धरती से दुनिया तक पहुंचाने का आह्वान किया।

योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा, "वर्तमान में हम सब मिलकर भगवान बुद्ध के शांति, करुणा, मैत्री और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त करने के जो संदेश थे उन्हें फिर से एक बार भारत की धरती से दुनिया तक पहुंचाएंगे। मैं इसके लिए बुद्ध पुर्णिमा के अवसर पर आप सबका हार्दिक अभिनंदन करता हूं।

बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर देशवासियों को संबोधित किया था और बुद्घ पूर्णिमा की बधाई दी थी। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, आप सभी को और विश्वभर में फैले भगवान बुद्ध के अनुयायियों को बुद्ध पूर्णिमा की, वेसाक उत्सव की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"

पीएम मोदी ने कहा, 'भगवान बुद्ध का वचन है- मनो पुब्बं-गमा धम्मा, मनोसेट्ठा मनोमया, यानि,धम्म मन से ही होता है, मन ही प्रधान है, सारी प्रवृत्तियों का अगुवा है।' पीएम मोदी ने कहा, आपके बीच आना बहुत खुशी की बात होती, लेकिन अभी हालात ऐसे नहीं हैं। इसलिए, दूर से ही, टेक्नोलॉजी के माध्यम से आपने मुझे अपनी बात रखने का अवसर दिया, इसका मुझे संतोष है।"

टॅग्स :योगी आदित्यनाथबुद्ध पूर्णिमाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी