लाइव न्यूज़ :

लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषभ शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: January 27, 2021 23:27 IST

Open in App

फरीदाबाद, 27 जनवरी फरीदाबाद के पटेल चौक स्थित श्मशान घाट पर लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषभ शर्मा का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

लेफ्टिनेंट कर्नल शर्मा सेना के एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) ‘ध्रुव’ के पायलट थे जो गत सोमवार को जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में आपात स्थिति में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई थी।

लेफ्टिनेंट कर्नल शर्मा जिले के गांव घरोड़ा के रहने वाले थे। उनका परिवार वर्तमान समय में सेक्टर-21 सी में रह रहा है। लेफ्टिनेंट कर्नल शर्मा के परिवार में उनकी पत्नी, तीन साल का एक बेटा और मां-बाप हैं।

अधिकारियों के अनुसार पठानकोट से आ रहा हेलीकॉप्टर जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले की लखनपुर बेल्ट में सैन्य क्षेत्र में आपात स्थिति में उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। अधिकारियों के अनुसार इस हादसे में हेलीकॉटर के दोनों पायलट गंभीर रूप से घायल हो गये थे। अस्पताल ले जाये जाने पर लेफ्टिनेंट कर्नल ऋषभ शर्मा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।

मंगलवार देर शाम लेफ्टिनेंट कर्नल शर्मा का पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया था।

लेफ्टिनेंट कर्नल शर्मा का अंतिम संस्कार पटेल चौक स्थित स्वर्ग आश्रम में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक सीमा त्रिखा, तिगांव क्षेत्र से पूर्व विधायक ललित नागर, भाजपा नेता टीपर चंद शर्मा सहित हजारों लोग उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम