लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी को अमित शाह की चुनौती, 'जय श्रीराम का नारा लगाकर कोलकाता जा रहा हूं, हिम्मत है तो गिरफ्तार कर लेना'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2019 14:07 IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'बंगाल में ममता दीदी के राज में एक भी नई फैक्ट्री, नया कारखाना नहीं आया है। यहां सिर्फ बम बनाने के कारखाने बने हैं।  

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल की 9 लोकसभा सीटों पर आखिर सातवें चरण में 19 मई को चुनाव हैं। जयनगर लोकसभा सीट पर भी सातवें चरण में 19 मई को चुनाव होने हैं। 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के जयनगर में रैली के दौरान कहा है कि ममता दीदी कहती हैं कि बंगाल में जय श्रीराम नहीं बोल सकते। मैं इस मंच से जय श्रीराम बोल रहा हूं और यहां से कोलकाता जाने वाला हूं। ममता दीदी हिम्मत हो तो गिरफ्तार करके दिखाइए। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी पश्चिम बंगाल में रैली के दौरान जय श्रीराम का नारा लगाया था। पश्चिम बंगाल की 9 लोकसभा सीटों पर आखिर सातवें चरण में 19 मई को चुनाव हैं। जयनगर लोकसभा सीट पर भी सातवें चरण में 19 मई को चुनाव होने हैं। 

अमित शाह ने कहा, आज मुझे तीन जगह जाना था, जयनगर में तो आ गया मगर दूसरी जगह ममता दीदी के भतीजे की सीट थी। वहां पर हमारे जाने से ममता जी डरती हैं कि भाजपा वाले इकट्ठे होंगे तो भतीजे का तख्त उल्टा हो जाएगा इसलिए उन्होंने हमारी सभा की परमिशन कैंसिल कर दी।

अमित शाह ने रैली में कहा, बंगाल में ममता दीदी, मोदी जी की सरकार की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिलने देती, क्योंकि ममता दीदी मानती हैं कि अगर ये योजनाएं यहां शुरू हुई तो मोदी जी यहां और ज्यादा लोकप्रिय हो जाएंगे। 

अमित शाह ने यह भी कहा, बंगाल की जनता ने तय किया है की वो इस बार 23 से ज्यादा सीटें हमारे नेता मोदी जी की झोली में डालने जा रहे हैं। ममता दीदी मानती हैं कि उन्हें घुसपैठियों के वोट चाहिए। ममता दीदी के राज में दुर्गा पूजा की अनुमति नहीं मिलती, सरस्वती पूजा करने पर उनके गुंडे मारपीट करते हैं। 

अमित शाह ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'बंगाल में ममता दीदी के राज में एक भी नई फैक्ट्री, नया कारखाना नहीं आया है। यहां सिर्फ बम बनाने के कारखाने बने हैं।  

अमित शाह ने आरोप लगाते हुए कहा, बंगाल के इस्लामपुर में ममता दीदी ने उर्दू के शिक्षक भेज दिए। लोगों ने जब उर्दू में पढ़ने का विरोध किया तो पुलिस भेज दी, पुलिस के अत्याचार से हमारे दो कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। जबकि वो बस ये मांग कर रहे थे कि यहां बंगाली भाषा में पढ़ाई होनी चाहिए। 

टॅग्स :अमित शाहपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनावममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील