लाइव न्यूज़ :

LS Elections 2024: कांग्रेस के घोषणा पत्र से क्यों गायब हुआ पुरानी पेंशन योजना का मुद्दा? जानिए वजह

By रुस्तम राणा | Updated: April 5, 2024 23:31 IST

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस पिछले कुछ विधानसभा चुनावों में इसकी मुखर होकर वकालत करती आई है। पिछले महीने ही कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में, जिसमें घोषणापत्र के मसौदे पर चर्चा की गई थी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई नेताओं ने ओपीएस को शामिल करने की मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देअपने चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का कोई उल्लेख नहीं कियाकांग्रेस पिछले कुछ विधानसभा चुनावों में इसकी मुखर होकर वकालत करती आई हैपार्टी ने सबसे पहले 2022 में हिमाचल प्रदेश चुनाव में ओपीएस का वादा किया था

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शुक्रवार को जारी अपने घोषणापत्र में, कांग्रेस ने पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) का कोई उल्लेख नहीं किया है, जो सबको हैरान करने वाला है। क्योंकि कांग्रेस पिछले कुछ विधानसभा चुनावों में इसकी मुखर होकर वकालत करती आई है। पिछले महीने ही कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में, जिसमें घोषणापत्र के मसौदे पर चर्चा की गई थी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई नेताओं ने ओपीएस को शामिल करने की मांग की थी।  

कांग्रेस ने सबसे पहले 2022 के हिमाचल चुनाव में किया था ओपीएस का वादा

कांग्रेस ने सबसे पहले 2022 में हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में ओपीएस का वादा किया था और इसे उसकी जीत में योगदान देने वाले कारकों में से एक के रूप में उद्धृत किया था। कांग्रेस ने यह वादा 2023 के कर्नाटक और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में किया था जबकि छत्तीसगढ़ और राजस्थान में उसकी सरकारों ने ओपीएस लागू किया था। 

हालाँकि, पार्टी छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हार गई, तो क्या देश की सबसे पुरानी पार्टी ने इस वजह से ओपीएस को अपने घोषणा-पत्र में शामिल नहीं किया? अब, कांग्रेस नेताओं का मानना ​​है कि एनपीएस का विरोध करने से पार्टी की अपनी विरासत पर हमला होगा और इससे ज्यादा लाभ नहीं मिलेगा। पार्टी के भीतर ऐसे वर्ग हैं जो ओपीएस के कार्यान्वयन के पक्ष में नहीं हैं।

पी. चिदम्बरम ने दिया इस सवाल पर जवाब

डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में वित्त मंत्री रहे पी. चिदम्बरम ने इस पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने एनपीएस और ओपीएस की मांग की समीक्षा करने के लिए वित्त सचिव की अध्यक्षता में एक समिति नियुक्त की है, और "एक ऐसा तरीका खोजा है जिससे ओपीएस के उद्देश्यों को एक वित्त पोषित पेंशन योजना द्वारा वित्त पोषित किया जा सके"। 

उन्होंने कहा, "इसका मतलब है कि सरकार इस दृष्टिकोण पर आ गई है कि जहां ओपीएस ने पेंशनभोगियों को लाभ पहुंचाया, वहीं एनपीएस ने इसे टिकाऊ बनाया।" चिदंबरम ने कहा, "जब तक समिति की रिपोर्ट नहीं मिल जाती और उसकी समीक्षा नहीं हो जाती, तब तक ओपीएस-एनपीएस विवाद पर कोई रुख अपनाना जल्दबाजी होगी।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसपी चिदंबरम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर