लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः शादी की खुशियां मातम में बदलीं, LPG सिलेंडर फटने से 9 लोगों की मौत

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 17, 2018 14:12 IST

सिलेंडर ब्लास्ट कुमावत समाज भवन में चल रहे हेमंत पटलेचा के शादी समारोह में हुआ और भवन की पूरी इमारत धराशायी हो गई।

Open in App

जयपुर, 17 फरवरी। अजमेर जिले के ब्यावर में शुक्रवार देर शाम शादी समारोह में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा एलपीजी सिलेंडर फटने से हुआ है और इतना भीषण धमाका हुआ, जिससे बिल्डिंग की छत गिर गई और आसपास की कई मकानों में नुकसान हुआ है। शादी समारोह में हुए इस हादसे में देखते ही देखते खुशियां मातम में बदल गईं। 

खबरों के मुताबित, सिलेंडर ब्लास्ट कुमावत समाज भवन में चल रहे हेमंत पटलेचा के शादी समारोह में हुआ और भवन की पूरी इमारत धराशायी हो गई, जिसमें दर्जनों लोग दब गए। अब तक इस हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जिसमें दो मासूम भी शामिल हैं। जब हादसा हुआ उस समय मायरे का कार्यक्रम चल रहा था। 

पुलिस ने इस मामले पर बताया है कि हादसा एक सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर मे रिफलिंग करने के कारण हुआ। वहीं सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी  मौके पर पहुंच गए। साथ ही एनडीआरएफ की मदद से मलबे को हटाया जा रहा है। आशंका है कि अभी मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

स्थानीय मीडिया के अनुसार, पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि जिस समय गैस का रिसाव हो रहा था उस समय गैस की बदबू आ रही थी, जिसके बाद शादी समारोह स्थल पर जाकर इस बारे में बताया गया, लेकिन किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप