लाइव न्यूज़ :

वैशाली लोकसभा सीट से राजद की उम्मीदवार हो सकती हैं लवली आनंद!, जेल से रिहा होने के बाद आनंद मोहन ने बढ़ा दी राजनीतिक सक्रियता

By एस पी सिन्हा | Updated: May 25, 2023 18:49 IST

वैशाली लोकसभा क्षेत्र में शुरू से ही राजपूत उम्मीदवार अपना परचम लहराते रहे हैं। वर्तमान में वैशाली से जदयू के विधान पार्षद दिनेश सिंह की पत्नी वीणा देवी एनडीए गठबंधन के लोजपा से सांसद हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव लड़ाने की तैयारी में जुट गए हैं।रामायण, महाभारत, गीता जैसे धर्म ग्रंथों में हिंदू शब्द का जिक्र ही नहीं बल्कि क्षत्रिय शब्द की चर्चा है।महाराणा प्रताप को आज कुछ लोग हिंदू से जोड़ रहे हैं।

पटनाः पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन जेल से बाहर निकलते ही अपनी सियासी गतिविधि को बढ़ा दिया है। वह अपने पुराने क्षेत्रों में जाकर लोगों को एकजुट कर रहे हैं और अपनी पत्नी लवली आनंद के लिए अभी से ही लोकसभा चुनाव लड़ाने की तैयारी में जुट गए हैं।

करीबी सूत्रों के अनुसार लवली आनंद इस बार वैशाली लोकसभा सीट से राजद की उम्मीदवार हो सकती हैं। मुजफ्फरपुर में आनंद मोहन ने कहा कि रामायण, महाभारत, गीता जैसे धर्म ग्रंथों में हिंदू शब्द का जिक्र ही नहीं बल्कि क्षत्रिय शब्द की चर्चा है। उन्होंने कहा कि आश्चर्य होता है कि महाराणा प्रताप को आज कुछ लोग हिंदू से जोड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का सेनापति हकीम खान सूरी था जबकि अकबर का सेनापति मान सिंह था। भाजपा पर इशारों ही इशारों में तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि हम सब सिर्फ जय श्री राम वाले नही हैं बल्कि हम सभी जय सियाराम वाले हैं। बिना सीता माता के राम अधूरे हैं।

आनंद मोहन ने कहा कि अगर यूपी में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है तो बिहार के लोगों को भी सीतामढी के पुनौरा धाम में माता सीता का भव्य मंदिर की जरूरत है। इसके लिए लम्बी लड़ाई भी करनी पड़ेगी। उन्होंने एक बार फिर यह दोहराया कि वह आगामी नवंबर माह में पटना के गांधी मैदान में विशाल जनसभा का आयोजन करेंगे। जिसमें लाखों लोगों की भीड़ होगी।

नवंबर में होने वाली रैली भी आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद के लोकसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद पहली बार 1994 में वैशाली लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनी गई थी। वैशाली लोकसभा क्षेत्र में शुरू से ही राजपूत उम्मीदवार अपना परचम लहराते रहे हैं। वैसे वर्तमान में वैशाली से जदयू के विधान पार्षद दिनेश सिंह की पत्नी वीणा देवी एनडीए गठबंधन के लोजपा से सांसद हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024आनंद मोहन सिंहबिहारजेडीयूनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’