लाइव न्यूज़ :

टीका प्रमाणन विवाद का समाधान तलाशने को लेकर आशान्वित हैं : भारत

By भाषा | Updated: October 7, 2021 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह ब्रिटेन के साथ विवादास्पद टीका प्रमाणन मुद्दे का वार्ता के जरिए समाधान तलाशने को लेकर आशान्वित है। साथ ही, उसने जोर देते हुए कहा कि भारतीय नागरिकों पर ब्रिटेन की यात्रा पाबंदियां ‘‘स्पष्ट रूप से भेदभावपूर्ण ’’ है।

उल्लेखनीय है कि भारत ने एक जवाबी कदम उठाते हुए ब्रिटेन से भारत पहुंचने वाले ब्रिटिश नागरिकों का 10 दिन पृथक-वास में रहना अनिवार्य कर दिया, चाहे क्यों ना उनका पूर्ण रूप से कोविड-19 टीकाकरण हुआ हो।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘बातचीत जारी है और हम इस बारे में आशान्वित बने हुए हैं कि कुछ न कुछ समाधान निकल जाएगा।’’

उन्होंने यह भी कहा कि टीके का वैध प्रमाणन रखने वाले भारतीयों पर ब्रिटेन की पाबंदियां ‘‘स्पष्ट रूप से भेदभावपूर्ण’’ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस बारे में दो राय नहीं है। हमने ब्रिटिश अधिकारियों के समक्ष कई बार यह मुद्दा उठाया है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। यही कारण है कि ब्रिटेन से भारत पहुंच रहे सभी ब्रिटिश नागरिकों के खिलाफ हमने चार अक्टूबर से जवाबी उपाय किये हैं।

ब्रिटेन के नये नियमों के अनुसार, कोविशील्ड टीके की दोनों खुराक लगवा चुके भारतीय यात्रियों को टीका नहीं लगाया हुए माना जाएगा। उसके इस कदम की भारत में व्यापक आलोचना हुई है।

वहीं, एक अलग घटनाक्रम के तहत साइबर क्षमता निर्माण पर भारत-ब्रिटेन संयुक्त कार्यकारी समूह की दूसरी बैठक बृहस्पतिवार को वर्चुअल माध्यम से हुई।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रतिनिधिमंडलों ने मौजूदा द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया तथा क्षमता निर्माण के क्षेत्र में एक दूसरे के साथ करीबी तौर पर काम करने लिए राजी हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो