लाइव न्यूज़ :

बिहार में तेज हुई जुबानी जंग, तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार को कहा-'चाचा 420'

By एस पी सिन्हा | Updated: May 12, 2019 15:16 IST

इससे पहले तेजस्वी ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा मांगा था. मुजफ्फरपुर बालिका गृह में 11 लड़कियों की कथित तौर पर हत्या का सीबीआई द्वारा सुप्रीम कोर्ट में किए गए खुलासे के मद्देनजर राजद ने नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी.

Open in App
ठळक मुद्देबालिका गृह में लड़कियों का यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला 2018 में सामने आया था. सीबीआई ने अपने हलफनामे में कहा है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर और उसके सहयोगियों ने 11 लड़कियों की हत्या की.

बिहार में चुनावी घमासान के दरमियां नेताओं का चुनाव प्रचार चटक रंग लिए हुए या रंग-बिरंगा नहीं हो रहा है. मतदाताओं को लुभाने के कोई नए तरीके नहीं दिख रहे हैं बल्कि बदजुबानी का माहौल तीखा दिख रहा है. विरोधियों पर प्रहार करने के लिए तीखे शब्दों के प्रयोग तो हो रहे हैं. इसी कडी में राजद नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चाचा 420 कहा है. 

तेजस्वी ने ट्वीट किया, 'सुनिए आदरणीय शाहनवाज साहब, हां मेरे चाचा 420 हैं. बचपन में एक फिल्म देखी थी चाची-420, लेकिन अब तो जवानी में चाचा-420 रियल टाइम में देख रहा हूं. आप भी तो चाचा की 420 का ही शिकार हुए हैं. आपने स्वीकारा कि चाचा 420 ने आपका टिकट कटवाया, और हां आपके सुशील मोदी बडके भारी सृजन चोर हैं.' 

इससे पहले तेजस्वी ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा मांगा था. मुजफ्फरपुर बालिका गृह में 11 लड़कियों की कथित तौर पर हत्या का सीबीआई द्वारा सुप्रीम कोर्ट में किए गए खुलासे के मद्देनजर राजद ने नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की थी. इस बालिका गृह में लड़कियों का यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला 2018 में सामने आया था. 

राजद नेता ने कहा कि यदि नीतीश इस्तीफा नहीं देना चाहते हैं तो राज्यपाल लालजी टंडन को राज्य से सहायता प्राप्त बालिका गृह में रहने वाली 11 लड़कियों की जान की हिफाजत करने में नीतीश सरकार के अक्षम रहने को लेकर उन्हें (मुख्यमंत्री को) बर्खास्त कर देना चाहिए. शीर्ष न्यायालय में सीबीआई के एक हलफनामा दाखिल करने के एक दिन बाद लालू प्रसाद यादव नीत राजद ने मुख्यमंत्री पर अपना हमला तेज करते हुए नीतीश को बर्खास्त करने का राज्यपाल से अनुरोध किया.

यहां बता दें कि सीबीआई ने अपने हलफनामे में कहा है कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर और उसके सहयोगियों ने 11 लड़कियों की हत्या की. बालिका गृह परिसर से ढेर सारी हड्डियां बरामद हुई हैं. तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर कहा कि 11 बच्चियों की हत्या कर गाड दिया. हिंदू रीति से दाह-संस्कार भी नहीं किया. बाकी बच्चियां अभी भी गायब हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावतेजस्वी यादवआरजेडीनीतीश कुमारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?