लाइव न्यूज़ :

'बीजेपी के बुरे दिन होंगे शुरू, मायावती होंगी देश की अगली प्रधानमंत्री'

By स्वाति सिंह | Updated: July 1, 2018 14:10 IST

प्रकाश भारती ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अच्छे दिन तो आए नहीं लेकिन अब बीजेपी के लिए बुरे दिन की शुरूआत जल्दी ही हो जाएगी।

Open in App

नई दिल्ली, 1 जुलाई: लोकसभा चुनाव में मात्र एक साल शेष रह गया है। सभी पार्टियां अपनी अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। प्रधानमंत्री के दावेदारी के लिए सभी पार्टियों में होड़ लगी हुई है। इसी बीच बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश भारती ने पार्टी सुप्रीमो मायावती को लेकर एक बयान जारी किया है। हरियाणा प्रदेश के बीएसपी अध्यक्ष ने कहा है कि मायावती ही देश की अगली प्रधानमंत्री होंगी। 

ये भी पढ़ें: दिल्लीः बुराड़ी में एक घर से संदिग्ध अवस्था में सात महिलाओं समेत 11 शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

उन्होंने यह बयान एक सभा को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने कहा मायावती देश की अगली प्रधानमंत्री होंगी वहीं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ही राज्य के अगले सीएम होंगे। प्रकाश भारती ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि अच्छे दिन तो आए नहीं लेकिन अब बीजेपी के लिए बुरे दिन की शुरूआत जल्दी ही हो जाएगी। वहीं दूसरी तरफ इनेलो नेता अभय चौटाला ने भी बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अध्यक्ष अमित शाह ने खुद से यह बात कही है कि किसानों के बजाए उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया जाएगा। उनके इस बात से साफ़ जाहिर होता है कि यह सरकार किसान विरोधी है। उन्होंने आगे कहा कि मुद्दों से ध्यान भटकने के लिए यह सरकार कभी स्वच्छ भारत अभियान तो कभी गाय और गीता के नाम पर जैसी विषयों पर काम करती है।

ये भी पढ़ें: सर्जिकल स्ट्राइक से बढ़ा भारत का हौसला, लाहौर में किसी भी वक्त घुस सकती है सेना: RSS नेता इंद्रेश कुमार

बता दें कि इस बार हरियाणा में बीएसपी ने इनोलो के साथ गठबंधन किया है। इनेलो नेता अभय चौटाला ने सभा को संबोधित करते हुए कई सारे वादे किए हैं। उन्होंने कहा बीएसपी और इनोलो की सरकार के आते ही बिजली के अभी मीटरों को उखाड़ कर तालाब में फेंक देंगे। इसके साथ ही बिजली के मौजूदा दरों को कम लिया जाएगा। उनका दावा है कि मौजूदा मीटर न केवल तेज चलते हैं, बल्कि दरें भी ज्यादा हैं। उन्होंने कहा सरकार पर सवाल दागा कि वह उद्योगपतियों और अधिकारियों के मीटरों को बाहर क्यों नहीं लगवा रही। उनके बजाए आम जनता को चोरो की नजर से देखती है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

 

टॅग्स :मायावतीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए