लाइव न्यूज़ :

Lokmat National Conclave: राहुल गांधी के बयान पर बोले राघव चड्ढा- नेताओं और लॉ मेकर्स को महंगाई, गरीबी के समाधान पर चर्चा करनी चाहिए न कि...

By अनिल शर्मा | Updated: April 28, 2023 14:45 IST

Lokmat National Conclave: राघव चड्ढा ने कहा कि फीस कहां से आएगी, ये चिंता है। लॉ मेकर्स के इसका समाधान देना चाहिए।  अगर ऐसा है तो पीएम मोदी ने कनाडा, कोलंबिया में जाकर क्या क्या कहा। सबके लिए मापदंड समान होने चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देलोकमत नेशनल कॉन्क्लेव में राघव चड्ढा ने कहा कि विपक्ष के नेता के बयान पर चर्चा करने के बजाय गरीबी पर चर्चा करनी चाहिए।आप नेता ने कहा कि लोगों को इस बात की चिंता नहीं कि राहुल गांधी ने क्या कहा बल्कि महंगाई उसकी चिंता है।

Lokmat National Conclave: लोकमत नेशलन कॉन्क्लेव में आप नेता राघव चड्ढा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा भारत के लोकतंत्र को लेकर लंदन में दिए गए बयान पर कहा कि इस देश में बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक धोखाधड़ी और एलआईसी, और एसबीआई जैसे संस्थानों पर जिस प्रहार हो रहा है, ये मुद्दे हैं। किसी विपक्ष के नेता ने विदेश में जाकर क्या बयान दे दिया, वो मुद्दा है?

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने ब्रिटेन के मशहूर शिक्षण संस्थान कैंब्रिज विश्वविद्यालय में दिए व्याख्यान में यह आरोप लगाया था कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है और प्रधानमंत्री मोदी भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट कर रहे हैं।

आप नेता ने कहा कि लोगों को ये चिंता नहीं है कि राहुल गांधी ने विदेश में क्या कहा बल्कि ये चिंता है कि मेरे बच्चे को नौकरी कैसे मिले। मेरे बच्चे का स्कूल खत्म हो जाएगा तो कौन से कॉलेज में दाखिला कराऊंगा। फीस कहां से आएगी, ये चिंता है। लॉ मेकर्स के इसका समाधान देना चाहिए।  अगर ऐसा है तो पीएम मोदी ने कनाडा, कोलंबिया में जाकर क्या क्या कहा। सबके लिए मापदंड समान होने चाहिए। 

राघव चड्ढा ने कहा कि राहुल गांधी के लिए बयान देने गलत है तो पीएम मोदी जब कनाडा, कोलंबिया, पुरानी सरकारों, विपक्ष की खूब निंदा की थी। साफ बताया कि मैं बतौर वर्ल्ड इकॉनमी फोरम में राजनैतिक सवाल पूछे गए, उनका जवाब नहीं दिया। रूलिंग पार्टी की आलोचना करना,समानता से उसके बयान का विश्लेषण होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा है कि भारत देश के बारे में बाहर जाकर नकारात्मक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्डराघव चड्ढा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया