लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards 2022: मुरली मनोहर जोशी बोले- "लोकमत के समारोह से भविष्य में आने वाले सांसदों की प्रगति का रास्ता खुलेगा"

By अंजली चौहान | Updated: April 28, 2023 14:28 IST

वर्तमान समय की राजनीति के बदलते परिवेश को देखते हुए मुरली मनोहर जोशी ने संसदीय प्रणाली कैसी और सांसद कैसे हो इसके बारे में अपने विचार को रखा है। इसके साथ ही उन्होंने लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड की सराहना करते हुए कहा कि ये एक ऐसा कार्यक्रम है जो सांसदों की  प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें सम्मानित करने का काम करता है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकमत संसदीय पुरस्कार समारोह में मानव संसाधन विकास मंत्री मुरली मनोहर जोशी शामिल हुए मुरली मनोहर जोशी ने लोकमत संसदीय पुरस्कार में ज्यूरी सदस्य होने के नाते खुशी जाहिर की हैमुरली मनोहर जोशी ने कहा कि लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड सांसदों की प्रतिभाओं को पहचानने का काम कर रहा है जो बेहतर कदम है

नई दिल्ली: लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड 2022 के चौंथे संस्करण के पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं। वहीं, राजनीतिक जगत के कई अन्य दिग्गज नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

लोकमत संसदीय पुरस्कार के चौथे संस्करण में मुरली मनोहर जोशी लोकमत के संस्थापक व स्वतंत्रता सेनानी जवाहर लाल दर्डा को याद किया है। मौजूद बीजेपी सरकार में मानव संसाधन विकास मंत्री मनोहर लाल जोशी ने लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड में ज्यूरी सदस्य होने के नाते खुशी जाहिर की है।

उन्होंने लोकमत संसदीय अवार्ड की तारीफ करते हुए कहा कि ये चौथा संस्करण पेश किया जा रहा है और ये एक ऐसा समारोह है, जिसमें राजनेताओं के असाधारण काम के लिए उन्हें निष्पक्ष रूप से सम्मानित किया जाता है।

जोशी ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कहा कि भारत देश में जनता द्वारा चुनी गई सरकार है और इसे जनता ने ही बनाया है। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा जीवित रहेगी अगर संसद और उसके सांसद इसके लिए प्रत्यक्ष रूप से उत्तरदायी रहेंगे। जोशी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन के सामने उस समय जो चुनौतियां रही होंगी आज शायद उससे कई ज्यादा चुनौतियां एक सांसद के पास हैं। 

वर्तमान समय में जनता द्वारा चुनी गई सरकार और उसके सांसदों द्वारा इस तरह काम किया जाना चाहिए ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि जनता का पैसा जनता के लिए ही उपयोग हो। एक सांसद की सबसे बड़ी ताकत है ये कि उसे पता हो कि उसकी जनता का पैसा कहा और किस रूप में खर्च किया जा रहा है।

वर्तमान समय की राजनीति के बदलते परिवेश को देखते हुए मुरली मनोहर जोशी ने संसदीय प्रणाली कैसी और सांसद कैसे हो इसके बारे में अपने विचार को रखा है। इसके साथ ही उन्होंने लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड की सराहना करते हुए कहा कि ये एक ऐसा कार्यक्रम है जो सांसदों की  प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें सम्मानित करने का काम करता है।

इस कार्यक्रम के जरिए भविष्य में आने वाले सांसदों के लिए नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि लोकमत का ये समारोह भविष्य में आगे भी ऐसे ही निरंतर चलता रहना चाहिए ये सांसदों के लिए एक आशावादी और सकारात्मक कदम है। 

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्डमुरली मनोहर जोशीNew Delhi
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर US ने हम पर हमला किया, तो बिना सोचे-समझे हमें मुंबई, नई दिल्ली पर हमला कर देना है': टीवी शो पर PAK के पूर्व राजदूत की धमकी, VIDEO

विश्वAI Summit 2026: अमेरिका, रूस, चीन समेत 80 से ज़्यादा देशों ने AI पर नई दिल्ली घोषणा को अपनाया, डिक्लेरेशन 7 खास बातों पर आधारित

कारोबारनए साल से पहले IGL ने दिल्ली-NCR में घरेलू PNG की कीमतें घटाईं, चेक करें नए रेट्स

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 राज्यसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, सुधा मूर्ति, डोला सेन, संजय सिंह और दिग्विजय सिंह

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी