लाइव न्यूज़ :

मुलायम सिंह यादव को मिला लोकमत का लाइफ टाइम अचीवमेंट-2019 अवॉर्ड, जानें नेता का राजीनितक सफर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2019 19:36 IST

Lokmat Parliamentary Awards 2019 मुलायम सिंह यादव का जन्म 21 नवंबर 1939 को उत्तर प्रदेश के सैफई में हुआ था। चुनावी हलफनामे के अनुसार मुलायम सिंह यादव के पास बीए, बीटी और एमए की डिग्री है। इनके बेटे अखिलेश यादव 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमुलायम सिंह यादव पहली बार 1967 में सांसद बने थे और 1989 में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें।लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड 2019 का आयोजन दिल्ली दिल्ली के डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ में किया गया है।

लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड  2019 में इस बार उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2019 (लोकसभा) से सम्मानित किया गया है। हालांकि तबीयत की वजह से मुलायम सिंह यादव अवॉर्ड लेने नहीं आ पाएं। मुलायम सिंह यादव की जगह इस अवॉर्ड को सपा सांसद जया बच्चन ने लिया है। 

मुलायम सिंह यादव का एक लंबा राजनीतिक इतिहास रहा है। वह उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं और एक बार भारत के रक्षा मंत्री का पद संभाल चुके हैं। मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक भी हैं। मुलायम सिंह यादव फिलहाल उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से सांसद हैं।

मुलायम सिंह यादव के परिवार के बारे में कहा जाता है कि 30 लोग इस परिवार के ऐसे हैं, जो किसी न किसी रसूखदार राजनीतिक पद पर हैं। मुलायम सिंह यादव का जन्म 21 नवंबर 1939 को उत्तर प्रदेश के सैफई में हुआ था। चुनावी हलफनामे के अनुसार मुलायम सिंह यादव के पास बीए, बीटी और एमए की डिग्री है। इनके बेटे अखिलेश यादव 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।

मुलायम सिंह यादव पहली बार 1967 में सांसद बने थे और 1989 में पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। नवंबर 1990 में वीपी सिंह की सरकार गिरने के बाद मुलायम सिंह यादव ने चन्द्र शेखर के जनता दल का दामन थाम लिया और कांग्रेस के सपोर्ट से मुख्यमंत्री बने रहे। अप्रैल 1991 में कांग्रेस के सपोर्ट वापस लेने के बाद इनकी सरकार गिर गई। इसके बाद मुलायम सिंह यादव 1993 से 1995 और 2003 से 2007 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

जानें लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड के बारे में 

लोकमत मीडिया कंपनी/ ग्रुप हर साल एक पार्लियामेंट्री अवॉर्ड समारोह का आयोजन करवाता है। जिसका आयोजन पिछले कई सालों से किया जा रहा है। इस समारोह में लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों को राज्यसभा और लोकसभा में अपना अनुकरणीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया जाता है। ये समारोह लोकसभा और राज्यसभा के श्रेष्ठ मेंबर्स को सम्मानित करने की एक पहल की है जो उनके इस बेहतरीन योगदान के लिए एक सराहना का प्रयास है। लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड में चार लोकसभा और चार राज्यसभा के सदस्यों को सम्मानित किया जाता है।

टॅग्स :मुलायम सिंह यादवलोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारतPrateek Yadav Postmortem Report: चोट 1, 2 और 3 लगभग 5-7 दिन पुरानी और चोट 4, 5 और 6 लगभग 1 दिन पुरानी?, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

भारतप्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ में होगा?, जानिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट से क्या पता चला?

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारतअखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा यादव को लेकर किया एक सनसनीखेज पोस्ट, कहा- तलाक तक पहुंची नौबत

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार