लाइव न्यूज़ :

Lokmat Parliamentary Awards 2019: जानें किस-किस कैटेगरी में दिया जाता है ये अवॉर्ड और कैसे हुआ सांसदों का चयन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2019 06:59 IST

Lokmat Parliamentary Awards 2019: पुरस्कारों की घोषणा से पहले 'भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय पार्टियों की भूमिका' विषय पर चर्चा भी होगी। इसमें कांग्रेस नेता शशि थरूर, एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ओवैसी और रेल मंत्री पीयूष गोयल मुख्य वक्ता के तौर पर हिस्सा लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा और राज्य सभा के सासंदों को दिया जाता है पार्लियामेंट्री अवार्डसदन में अनुकरणीय योगदान देने के लिए सांसदों को किया जाता है सम्मानितशरद पवार की अध्यक्षता वाली ज्यूरी ने किया सांसदों का चयन

लोकमत मीडिया कंपनी/ ग्रुप के पार्लियामेंट्री अवार्ड समारोह-2019 का आयोजन इस बार 10 दिसंबर को होने जा रहे है। ये इसकी तीसरी श्रृंखला है। इससे पहले 2017 और 2018 में भी इसे आयोजित किया जा चुका है।

इस समारोह में लोकसभा और राज्य सभा सदस्यों को सदन में अपने अनुकरणीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया जाता है। ये समारोह लोकसभा और राज्य सभा के श्रेष्ठ सदस्यों को सम्मानित करने की एक पहल है।

लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड 2019 का आयोजन दिल्ली के डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ में किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 6.30 बेज से शुरू होगा। लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड समारोह 2019 में चार लोकसभा और चार राज्य सभा के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवार्ड की कैटेगरी इस प्रकार है। 

लोकसभा (Lok Sabha) 

1- लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड Lifetime Achievement Award

2- बेस्ट पार्लियामेंट्री ऑफ ईयर अवार्ड Best Parliamentarian of the Year Award 2019

3-  बेस्ट विमेन पार्लियामेंट्री ऑफ ईयर अवार्ड Best Woman Parliamentarian of the Year Award 2019

4- बेस्ट डेब्यूट वुमेन पार्लियामेंट्री ऑफ ईयर अवार्ड Best Debut Woman Parliamentarian of the Year Award 2019

राज्य सभा (Rajya Sabha)

1- लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड Lifetime Achievement Award

2- बेस्ट पार्लियामेंट्री ऑफ ईयर अवार्ड Best Parliamentarian of the Year Award 2019 

3- बेस्ट विमेन पार्लियामेंट्री ऑफ ईयर अवार्ड Best Woman Parliamentarian of the Year Award 2019

4- बेस्ट डेब्यूट विमेन पार्लियामेंट्री ऑफ ईयर अवार्ड Best Debut Woman Parliamentarian of the Year Award 2019

'भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय पार्टियों की भूमिका' विषय पर चर्चा

पुरस्कारों की घोषणा से पहले 'भारतीय राजनीति में क्षेत्रीय पार्टियों की भूमिका' विषय पर चर्चा भी होगी। इसमें कांग्रेस नेता शशि थरूर, एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ओवैसी और रेल मंत्री पीयूष गोयल मुख्य वक्ता के तौर पर हिस्सा लेंगे। शशि थरूर इस विषय पर दोपहर 2.30 बजे से जबकि ओवैसी 3.30 बजे से अपनी बात रखेंगे। पीयूष गोयल 4.30 बजे से इस विषय पर अपने विचार रखेंगे। 

विशेष ज्यूरी ने किया है सांसदों का चुनाव

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू उत्कृष्ट सांसदों को पुरस्कृत करेंगे। पुरस्कृत किए जाने वाले सांसदों के चयन के लिए जो चयन समिति (ज्यूरी) गठित की गई थी उसमें शरद पवार (अध्यक्ष), सुभाष सी. कश्यप (सह-अध्यक्ष), लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, बीजेपी सांसद सी. आर. पाटिल, आरएसपी सांसद एन.के. प्रेमचंदन, अकाली दल के सांसद नरेश गुजराल, बीजेपी महासचिव एवं सांसद सरोज पांडे, पूर्व सांसद और लोकमत समूह के एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन व पूर्व सांसद विजय दर्डा, नेटवर्क 18 के प्रबंध निदेशक राहुल जोशी, हिंदी हिंदुस्तान के मुख्य संपादक शशि शेखर और लोकमत के राष्ट्रीय संपादक तथा चयन मंडल के सचिव हरीश गुप्ता शामिल हैं।

चयन मंडल ने 780 से अधिक सांसदों के लेखा-जोखा का विश्लेषण किया जिसमें सांसदों ने कितनी चर्चाओं में हिस्सा लिया, संसदीय कार्य में उनकी भागीदारी एवं उपस्थिति, सदन में कितने प्रश्न उठाए जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल थे। गहन परीक्षण के बाद आठ सांसदों को विभिन्न वर्गों में पुरस्कृत करने के लिए चयनित किया गया।

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड्सलोकसभा संसद बिलराज्य सभाशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतराज्यसभा सदस्य के रूप में 10 अप्रैल को शपथ लेने की तारीख हुई तय, नीतीश कुमार, नितिन नबीन समेत सभी लोग लेंगे शपथ

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत