लाइव न्यूज़ :

'ईडी-सीबीआई दो दिन के लिए हमारे हाथ में दीजिए...फिर देखिए जलवा', लोकमत कॉन्क्लेव में राघव चड्ढा ने साधा भाजपा पर निशाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 28, 2023 14:44 IST

आप नेता राघव चड्ढा ने लोकमत के कार्यक्रम में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर अरविंद केजरीवाल को खत्म करने की साजिश कर रही है।

Open in App

नई दिल्ली: लोकमत पार्लियामेंट्री अवॉर्ड (Lokmat Parliamentary Award-2022) और लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव  में एक सत्र में हिस्सा लेते हुए राज्य सभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने जमकर भाजपा और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि केंद्र की ओर से जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुद्दा आज भ्रष्टाचार खत्म करना नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल को खत्म करना है। 

'ईडी-सीबीआई दो दिन के लिए दे दीजिए..फिर देखिए जलवा'

'आप' नेताओं पर भ्रष्टाचार के लगे आरोपों को लेकर सवाल पर जवाब देते हुए राघव चड्ढा ने कहा, 'आप ईडी-सीबीआई दो दिन के लिए हमें दे दीजिए, फिर हमारा जलवा देखिए। जब प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो कहा करते थे कि सीबीआई से ज्यादा कॉम्प्रोमाइज्ड संस्था कोई नहीं है। उस समय उन्होंने नाम दिया था सीबीआई का मतलब- कांग्रेस ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन। आज सीबीआई क्या है? वो सही कहते हैं जो एक नेता हैं कि बीजेपी के तीन जमाई..इनकम टैक्स, ईडी और सीबीआई।'

वहीं, राहुल गांधी के विदेश में दिए बयानों पर जारी हंगामे को लेकर चड्ढा ने कहा कि लोगों को ये चिंता नहीं है कि कांग्रेस नेता ने क्या कहा बल्कि ये चिंता है कि बच्चों को नौकरी कैसे मिले, कौन से कॉलेज में दाखिला कराएं और फीस कहां से आएगी?

चड्ढा ने कहा कि कानून बनाने वालों को इन मुद्दों का समाधान देना चाहिए। आप नेता ने कहा कि राहुल के बयान की ही बात करें तो पीएम मोदी ने कनाडा, कोलंबिया में जाकर क्या क्या कहा, सबके लिए मापदंड समान होने चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भारत देश के बारे में बाहर जाकर नकारात्मक टिप्पणी किसी को नहीं करनी चाहिए।

टॅग्स :लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्डराघव चड्ढाआम आदमी पार्टीमनीष सिसोदियाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत