लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Polls: इस बार बसपा के कोऑर्डिनेटर भी लड़ेंगे चुनाव, पार्टी के बिखर रहे वोट बैंक को एकजुट रखने का "माया प्लान"

By राजेंद्र कुमार | Updated: March 1, 2024 19:42 IST

वहीं दूसरी तरफ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती इस बार अपने कोऑर्डिनेटरों को ही चुनाव मैदान में उतारने जा रही हैं। पार्टी के कई सांसदों और नेताओं द्वारा भाजपा और समाजवादी पार्टी (सपा) का रुख करने के चलते मायावती ने कोऑर्डिनेटरों को ही चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देबसपा की मुखिया मायावती इस बार अपने कोऑर्डिनेटरों को ही चुनाव मैदान में उतारने जा रही हैंनेताओं द्वारा भाजपा और सपा का रुख करने के चलते मायावती ने कोऑर्डिनेटरों को ही चुनाव लड़ाने का फैसला कियायह फैसला लेने की मुख्य वजह पार्टी के बिखरते जा रहे वोट बैंक हो रोकने की है

लखनऊ: आगामी लोकसभा चुनावों के लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जहां हर सीट के हिसाब से रणनीति तैयार करते हुए कई सांसदों का टिकट काटने के प्लान पर कार्य कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती इस बार अपने कोऑर्डिनेटरों को ही चुनाव मैदान में उतारने जा रही हैं। पार्टी के कई सांसदों और नेताओं द्वारा भाजपा और समाजवादी पार्टी (सपा) का रुख करने के चलते मायावती ने कोऑर्डिनेटरों को ही चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। 

इस वजह से कोऑर्डिनेटर लड़ेंगे चुनाव 

बसपा नेताओं के अनुसार, पार्टी के जो कोऑर्डिनेटर अभी तक प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाते थे, इस बार वह खुद चुनाव मैदान में होंगे। यह फैसला लेने की मुख्य वजह पार्टी के बिखरते जा रहे वोट बैंक हो रोकने की है। इसके साथ ही बसपा के अन्य दलों में जा रहे पूर्व सांसद और पूर्व विधायकों को पार्टी में रोके रखने ही भी है। इस सोच के तहत ही मायावती ने पार्टी के कोऑर्डिनेटरों को चुनाव लड़ाने के प्लान बनाया है।

मायावती का मानना है कि पार्टी के कोऑर्डिनेटर वर्षो से संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का उन पर पूरा भरोसा है। पार्टी के समर्थक भी उन्हे जानते हैं। जाहिर है कि चुनाव के समय अन्य दलों से आकार पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले उन प्रत्याशियों जो चुनाव जीतने के बाद अन्य दलों में चले जाते हैं से बेहतर तो पार्टी के कोऑर्डिनेटर हैं।

यह हर परिस्थिति में पार्टी केएस साथ खड़े रहकर संगठन को मजबूत करने में जुटे रहे हैं, इसलिए अबकी प्रमुख सीटों पर पार्टी के कोऑर्डिनेटर को चुनाव लड़ाया जाएगा ताकि पार्टी का वोटबैंक छिटके नहीं और संगठन भी मजबूत बना रहे। 

इन सीटों से चुनाव लड़ेंगे कोऑर्डिनेटर इसी सोच के तहत मायावती वाराणसी और आजमगढ़ मंडल के कोऑर्डिनेटर घनश्याम चंद्र खरवार को लालगंज सीट से चुनाव मैदान में उतारने का प्लान कर रही हैं। इसी प्रकार लखनऊ और कानपुर मंडल के कोऑर्डिनेटर नौशाद अली के लिए कन्नौज सीट चुनी गई है। झांसी और चित्रकूट मंडल के इंचार्ज लालाराम अहिरवार के लिए जालौन सीट तय की गई है। मेरठ और आगरा मंडल के कोऑर्डिनेटर मुंकाद अली को मेरठ सीट से और सहारनपुर से पार्टी के सांसद हाजी फजलुर्रहमान को चुनाव लड़ाया जा सकता है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल को अयोध्या या अंबेडकर नगर सीट से चुनाव लड़ाने का प्लान है। इसकी प्रकार बिजनौर और नगीना सीट से भी पार्टी कोऑर्डिनेटर को चुनाव लड़ाया जा सकता है। बसपा नेताओं के अनुसार पार्टी सुप्रीमो मायावती यूपी और उत्तरांचल मे अकेले ही चुनाव लड़ाने का ऐलान कर चुकी हैं, जिसके चलते वह हर सीट के चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए र्टी प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने का प्लान तैयार कर रही हैं। 

अब जल्दी ही मायावती पार्टी प्रत्याशियों के नामों का खुलासा करेंगी। वहीं दूसरी तरफ मायावती के उत्तराधिकारी आकाश आनंद ने आज से अपने चुनाव प्रचार की अभियान की शुरुआत हरियाणा से कर दी है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024मायावतीBahujan Samaj Partyबहुजन समाज पार्टी (बसपा)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबहुजन समाज में बसपा के घटते प्रभाव को थामने की तैयारी में मायावती, लखनऊ के बाद अब नोएडा में करेंगी शक्ति प्रदर्शन

भारतबिहार चुनाव परिणामः 188 सीट पर चुनाव लड़ 1 पर जीत?, बसपा प्रमुख मायावती और आकाश का जादू नहीं चला?, कई जगह नोटा से कम वोट

भारतराहुल गांधी के खिलाफ बयान देने वाले जयप्रकाश सिंह की बसपा में वापसी, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की जिम्मेदारी

भारत25 सीटों पर जीत की उम्मीद?, 6 नवंबर को पहली चुनावी जनसभा करेंगीं मायावती, यूपी से सटे गोपालगंज, कैमूर, चंपारण, सिवान और बक्सर पर फोकस

भारतमायावती ने किया ऐलान, बसपा अकेले लड़ेगी 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव, आजम खान के पार्टी में शामिल होने की खबरों पर भी बोलीं

भारत अधिक खबरें

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर