नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार, इस बार भी 7 चरणों में आम चुनाव कराए जाएंगे और पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी और 01 मई को सातवां यानी आखिरी चरण का मतदान कराया जाएगा। जबकि सभी सातों चरणों के नतीजे 4 जून को आएंगे। आम चुनावों की तारीखों के साथ, पोल पैनल ने चार राज्यों - आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनावों की तारीखों की भी घोषणा की। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव 19 अप्रैल को और आंध्र प्रदेश में 13 मई को होंगे। ओडिशा विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 13 मई और 20 मई को होंगे, नतीजे 1 जून को आएंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल
मतदान के चरण | तारीखें | सीटें |
पहला चरण | 19 अप्रैल 2028 | 102 |
दूसरा चरण | 26 अप्रैल 2028 | 89 |
तीसरा चरण | 07 मई 2024 | 94 |
चौथा चरण | 13 मई 2024 | 96 |
पांचवां चरण | 20 मई 2024 | 49 |
छठा चरण | 25 मई 2024 | 57 |
सातवां चरण | 01 जून 2024 | 57 |
2019 में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 303 सीटें जीती थीं और उसके गठबंधन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 350 सीटें हासिल की थीं। इसके विपरीत, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने केवल 52 सीटें जीतीं, जो विपक्ष के नेता पद का दावा करने के लिए आवश्यक 10% से कम थी, कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) ने 91 सीटें हासिल कीं। बाकी 98 सीटें अन्य पार्टियों के पास चली गईं। इस बार, पीएम मोदी ने 543 सदस्यीय लोकसभा में बीजेपी के लिए 370 सीटें और एनडीए के लिए 400 से अधिक सीटों का लक्ष्य रखा है।