लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Polls 2024 Date: 7 चरण में लोकसभा चुनाव, पहली चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को, देखें सीट सहित चुनाव का पूरा शेड्यूल

By रुस्तम राणा | Updated: March 16, 2024 16:57 IST

चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार, इस बार भी 7 चरणों में आम चुनाव कराए जाएंगे और पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी और 01 मई को सातवां यानी आखिरी चरण का मतदान कराया जाएगा।

Open in App

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग की घोषणा के अनुसार, इस बार भी 7 चरणों में आम चुनाव कराए जाएंगे और पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी और 01 मई को सातवां यानी आखिरी चरण का मतदान कराया जाएगा। जबकि सभी सातों चरणों के नतीजे 4 जून को आएंगे। आम चुनावों की तारीखों के साथ, पोल पैनल ने चार राज्यों - आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभा चुनावों की तारीखों की भी घोषणा की। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव 19 अप्रैल को और आंध्र प्रदेश में 13 मई को होंगे। ओडिशा विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 13 मई और 20 मई को होंगे, नतीजे 1 जून को आएंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल

मतदान के चरणतारीखेंसीटें
पहला चरण19 अप्रैल 2028102
दूसरा चरण26 अप्रैल 202889
तीसरा चरण07 मई 202494
चौथा चरण13 मई 202496
पांचवां चरण20 मई 202449
छठा चरण25 मई 202457
सातवां चरण01 जून 202457

2019 में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 303 सीटें जीती थीं और उसके गठबंधन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने 350 सीटें हासिल की थीं। इसके विपरीत, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने केवल 52 सीटें जीतीं, जो विपक्ष के नेता पद का दावा करने के लिए आवश्यक 10% से कम थी, कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) ने 91 सीटें हासिल कीं। बाकी 98 सीटें अन्य पार्टियों के पास चली गईं। इस बार, पीएम मोदी ने 543 सदस्यीय लोकसभा में बीजेपी के लिए 370 सीटें और एनडीए के लिए 400 से अधिक सीटों का लक्ष्य रखा है।

 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा संसद बिलचुनाव आयोगECI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो