लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: शरद पवार ने मोदी पर परिवार को लेकर कसा तंज

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 20, 2019 06:21 IST

 एजेंसी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बिना शुक्रवार को कहा कि जिसका परिवार ही न हो, वह इसे कैसे समझ सकता है

Open in App

 एजेंसी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने प्रधानमंत्री मोदी का नाम लिए बिना शुक्रवार को कहा कि जिसका परिवार ही न हो, वह इसे कैसे समझ सकता है. यहां पुरंदर में अपनी बेटी एवं राकांपा सांसद सुप्रिया सुले के लिए चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पवार ने मोदी सरकार पर किसानों के हित को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि वे 'जब तक जिंदा हैं, तब तक किसानों का समर्थन करेंगे.' मोदी ने एक अप्रैल को वर्धा में रैली के दौरान पवार पर निशाना साधते हुए कहा था कि उनके भतीजे एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की वजह से पैदा हुई पारिवारिक कलह के कारण राकांपा पर उनकी पकड़ कमजोर होती जा रही है.

पवार ने कहा कि सरकार राज्य में सूखे को लेकर गंभीर नहीं है. उन्होंने कहा, ''मेरे पोते रोहित ने अहमदनगर के करजत में टैंकरों के जरिए पानी उपलब्ध कराया. असल में यह काम सरकार का था, लेकिन हम लोगों के साथ हैं.''

टॅग्स :लोकसभा चुनावशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतबारामती-राहुरी सीट उपचुनावः अजित पवार की सीट पर उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, चुनाव मैदान से हटे शरदचंद्र पवार?, जानें मतदान और मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर