लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः अभी तो चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका गांधी ही हैं- सुपर स्टार!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: April 15, 2019 17:15 IST

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 13 सीटों के लिए 29 अप्रैल 2019 को और दूसरे चरण के 12 सीटों के लिये 6 मई 2019 को मतदान होगा. 

Open in App
ठळक मुद्देपिछले विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के भाषण विवादास्पद रहे थेराहुल गांधी लगातार आक्रमकता के कारण लोकप्रिय हैं और हर रोज उन्हें कोई-न-कोई नया मुद्दा भी मिल जाता है

राजस्थान में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी, दोनों ही दलों ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी थी और विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों से इनमें से अपनी पंसद के नेताओं को देखने-सुनने के लिए प्रस्ताव भेजने का क्रम जारी है. 

इन चुनावों में लोकप्रियता के नजरिए से कौन वाकई स्टार प्रचारक हैं, यह तो प्रचार खत्म होने के बाद ही साफ हो पाएगा, किन्तु इस वक्त जिस तरह से प्रियंका गांधी के लिए प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं, उनके मद्देनजर अभी तो वे ही सुपर स्टार हैं.

किसी भी सभा में भीड़ तीन कारण से जुटती है, एक- उस नेता को करीब से देखना, दो- नेता का भाषण सुनना, और तीन- अपनी चाहत के नेता के प्रति समर्थन प्रदर्शित करना.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आदि की सभाओं में लोग अपना समर्थन व्यक्त करने के लिए आते हैं, क्योंकि विभिन्न चुनावों के दौरान ज्यादातर लोग इन्हें एकाधिक बार देख चुके हैं, सुन चुके हैं. यही नहीं, जनता टीवी पर भी इन्हें लगातार सुनती रही है.  

यही वजह है कि दोनों पार्टियां यह कोशिश कर रहीं हैं कि नरेन्द्र मोदी, राहुल गांधी जैसे नेताओं को उन क्षेत्रों में ले जाया जाए, जहां ये पहले नहीं गए हैं. 

कभी शत्रुघ्न सिन्हा को देखन-सुनने के लिए भी अच्छी-खासी भीड़ आती थी और इस बार भी संभव है कि वे वाकई स्टार प्रचारक साबित हों, क्योंकि वे लंबे समय से अपने चर्चित बयानों के कारण पब्लिक में आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं और उनके भाषण के अंदाज को लोग पसंद भी करते हैं.

पिछले विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के भाषण विवादास्पद रहे थे, लेकिन एक वर्ग उनका भी समर्थक है, जो ऐसे आक्रामक भाषणों को सुनना पसंद करता है.

पीएम मोदी के भाषणों में इस वक्त 2014 वाली धार और आकर्षण भले ही ना हो, भले ही भाषणों में नए मुद्दों का अभाव हो, लेकिन उनके समर्पित समर्थक अभी भी हैं, लिहाजा वे स्टार प्रचारक तो हैं, अलबत्ता उनकी सभाओं में पिछली सभाओं के सापेक्ष कितनी भीड़ जुटती है, यह देखना दिलचस्प होगा.

राहुल गांधी लगातार आक्रमकता के कारण लोकप्रिय हैं और हर रोज उन्हें कोई-न-कोई नया मुद्दा भी मिल जाता है, इसलिए उनकी सभाएं भी सफल होने की संभावनाएं हैं.

राजस्थान में लोस चुनाव के लिए पहले चरण में 13 सीटों के लिए 29 अप्रैल 2019 को और दूसरे चरण के 12 सीटों के लिये 6 मई 2019 को मतदान होगा. 

राजस्थान में लोस चुनाव के लिए कांग्रेस ने जो अपने स्टार प्रचारक की लिस्ट जारी की थी, उसके अनुसार इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी सहित कुल 40 नेताओं के नाम हैं, लेकिन सबसे चर्चित नाम हैं- बीजेपी के दिग्गज नेता रहे शत्रुघ्न सिन्हा और घनश्याम तिवाड़ी के जिन्होंने अब तक केवल कांग्रेस का विरोध ही किया था, किन्तु अब वे कांग्रेस का प्रचार करेंगे. इनके अलावा प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्धू, कमलनाथ, कैप्टन अमरेंद्र सिंह आदि के नाम प्रमुखता से हैं. 

भारतीय जनता पार्टी की ओर से राजस्थान लोस चुनावों के लिए जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में पीएम नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, प्रसिद्ध अभिनेत्री हेमामालिनी, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गड़करी, अरुण जेटली, स्मृति ईरानी, सुषमा स्वराज, पीयूष गोयल, मुख्तार अब्बास नकवी, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, प्रकाश जावडेकर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी सहित प्रदेश के कई पूर्व मंत्री भी शामिल हैं.

देखना मजेदार होगा कि इस समय सूरज की तेज रोशनी में, जोरदार गर्मी में, कितने सियासी सितारे अपनी चमक बरकरार रख पाते हैं? वाकई स्टार प्रचारक साबित हो पाते हैं? 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019प्रियंका गांधीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"