लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव से पहले दलबदल जारी, पांच बार के विधायक अरबिंद ने बीजद से इस्तीफा दिया, भाजपा में शामिल होंगे, प्रदीप पाणिग्रही-प्रशांत जगदेव भी शामिल हो चुके हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 2, 2024 14:21 IST

Lok Sabha Elections 2024: इस्तीफा बीजद अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को ईमेल के जरिए भेज दिया है। इस्तीफे का कोई कारण नहीं बताया।

Open in App
ठळक मुद्दे2009 में जयदेव निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए।सीट से 2019 का चुनाव भी जीता था।पटनायक सरकार में परिवहन और निगम मंत्री थे।

Lok Sabha Elections 2024: पांच बार के विधायक अरबिंद धाली ने शनिवार को सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) से इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह विपक्षी भाजपा में शामिल होंगे। खोरधा जिले के जयदेव क्षेत्र से विधायक धाली ने कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा बीजद अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को ईमेल के जरिए भेज दिया है। हालाँकि, उन्होंने अपने इस्तीफे का कोई कारण नहीं बताया। धाली पहली बार 1992 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर उपचुनाव में मलकानगिरी सीट से विधानसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने लगातार दो बार यह सीट बरकरार रखी। इसके बाद, वह बीजद में शामिल हो गए और 2009 में जयदेव निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा के लिए चुने गए। उन्होंने इस सीट से 2019 का चुनाव भी जीता था।

वह पटनायक सरकार में परिवहन और निगम मंत्री थे। पिछले महीने बीजद से निष्कासित विधायक प्रदीप पाणिग्रही और प्रशांत जगदेव भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। बीजद नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री देबासिस नायक ने भी हाल में पाला बदल लिया था। राज्य में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि पार्टी राज्य में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए बीजू जनता दल (बीजद) सहित किसी भी राजनीतिक दल के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। सामल ने कहा कि भाजपा ओडिशा की सभी 21 लोकसभा सीट और 147 विधानसभा क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारेगी। सामल ने कहा, ‘‘यह किसी अज्ञात ताकत द्वारा फैलाई गई अफवाह है। बीजद के साथ गठबंधन की हमारी कोई योजना नहीं है।’’

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024चुनाव आयोगओड़िसाबीजू जनता दल (बीजेडी)BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो