लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: साजिशन कांग्रेस बैंक अकांउट फ्रीज किया गया, भाजपा ने हजारों करोड़ रुपए अपने अकाउंट में भर लिया, खड़गे, सोनिया गांधी ने किया हमला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 21, 2024 12:19 IST

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि यह मुद्दा सिर्फ कांग्रेस को ही प्रभावित नहीं करता है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र को भी मौलिक रूप से प्रभावित करता है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस को आर्थिक रूप से कमजोर करने का एक व्यवस्थित प्रयास चल रहा है।जनता से एकत्र किया गया धन है हमारे खातों से पैसे ज़बरदस्ती छीने जा रहे हैं।चुनाव अभियान की प्रभावशीलता को बनाए रखने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। खड़गे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड को गैरकानूनी और असंवैधानिक कहा है, उसी की मदद से मौजूदा सत्ताधारी दल ने हज़ारों करोड़ रुपए अपने अकाउंट में भर लिया है और दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल का बैंक अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है। जिससे हम पैसे के अभाव से बराबरी से चुनाव न लड़ पाएं। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी पर बड़ा अटैक किया है।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि खातों से जबरन धन लिया जा रहा है। बैंक खातों से लेनदेन पर रोक का मुद्दा अत्यंत गंभीर, यह न केवल कांग्रेस को बल्कि हमारे लोकतंत्र को भी प्रभावित करता है। लोगों से इकट्ठा किए गए पैसे को फ्रीज कर दिया गया है। इस चुनौतिपूर्ण स्थिति में भी हम अपना तरफ से प्रभावी चुनाव प्रचार के हर संभव प्रयास कर रहे हैं

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि यह मुद्दा सिर्फ कांग्रेस को ही प्रभावित नहीं करता है, बल्कि यह हमारे लोकतंत्र को भी मौलिक रूप से प्रभावित करता है। प्रधानमंत्री द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को आर्थिक रूप से कमजोर करने का एक व्यवस्थित प्रयास चल रहा है। जनता से एकत्र किया गया धन है हमारे खातों से पैसे ज़बरदस्ती छीने जा रहे हैं।

सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी, हम अपने चुनाव अभियान की प्रभावशीलता को बनाए रखने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। चुनावी बांड का मुद्दा है, जो सर्वोच्च न्यायालय द्वारा असंवैधानिक घोषित किया गया। चुनावी बांड से भाजपा को भारी लाभ हुआ। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस की वित्तीय स्थिति पर हमला किया जा रहा है। हम सभी का मानना ​​है कि यह अभूतपूर्व और अलोकतांत्रिक है।

खड़गे ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना जरूरी है, समान अवसर मिलने चाहिए। सत्ता में बैठे लोगों का संसाधनों पर एकाधिकार नहीं होना चाहिए। सत्ता में बैठे लोगों का संवैधानिक संस्थाओं पर प्रत्यक्ष या परोक्ष नियंत्रण नहीं होना चाहिए। सत्ता में बैठी पार्टी ने चुनावी बॉण्ड के माध्यम से धन जुटाया, वहीं हमारे खातों से लेनदेन पर रोक लगाकर हमारे लिए उसने चुनाव लड़ने में अड़चन पैदा की है।

लोकतंत्र के लिए चुनाव अनिवार्य होता है, साथ ही यह भी आवश्यक है कि सभी राजनीतिक दल के लिए लेवल प्लेयिंग फील्ड हो। ये नहीं कि जो सत्ता में है, संसाधनों पर उनकी मोनोपॉली हो और देश की संस्थाओं पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से उनका नियंत्रण हो। खड़गे ने पीएम मोदी पर जमकर भड़ास निकाली।

सुप्रीम कोर्ट ने जिस चुनावी चंदे की स्कीम को अवैध व असंवैधानिक कहा, उस स्कीम के तहत BJP ने हजारों-करोड़ रुपए अपने बैंक खातों में भर लिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी दल (कांग्रेस) का बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया है, ताकि हम पैसों के अभाव में बराबरी के साथ चुनाव न लड़ पाएं। यह सत्ताधारी दल द्वारा खेला गया एक खतरनाक खेल है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024सोनिया गाँधीमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील