लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिली 9 सीटें, कांग्रेस के हाथ लगी सिर्फ 2

By भाषा | Updated: May 24, 2019 00:57 IST

दुर्ग लोकसभा सीट में भाजपा के विजय बघेल ने कांग्रेस की प्रतिमा चंद्राकर को 391978 वोटों से पराजित किया है। दुर्ग जिला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गृह जिला है तथा वर्ष 2014 में कांग्रेस ने इस एकमात्र सीट से जीत हासिल की थी। राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू यहां से सांसद रहे हैं।

Open in App

नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की 11 लोकसभा सीटों में से नौ सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत हासिल की है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार छत्तीसगढ़ के सरगुजा लोकसभा सीट पर भाजपा की रेणुका सिंह कांग्रेस के प्रत्याशी खेलसाय सिंह से 157873 वोटों से जीत गई हैं। रेणुका सिंह भाजपा की तेजतर्रार नेत्री है तथा रमन सिंह मंत्रिमंडल में मंत्री रह चुकी हैं। वहीं राज्य के रायगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा की गोमती साय ने कांग्रेस के लालजीत सिंह राठिया से 66027 वोटों से जीत दर्ज की है, जबकि रायपुर लोकसभा सीट से भाजपा के सुनील सोनी ने कांग्रेस के प्रमोद दुबे को 348238 मतों से पराजित किया है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार राज्य के दुर्ग लोकसभा सीट में भाजपा के विजय बघेल ने कांग्रेस की प्रतिमा चंद्राकर को 391978 वोटों से पराजित किया है। दुर्ग जिला मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गृह जिला है तथा वर्ष 2014 में कांग्रेस ने इस एकमात्र सीट से जीत हासिल की थी। राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू यहां से सांसद रहे हैं।

राजनांदगांव लोकसभा सीट से भाजपा के संतोष पांडेय कांग्रेस के भोलाराम साहू से 111966 मतों से चुनाव जीत गए हैं। राज्य के जांजगीर चांपा सीट से भाजपा के गुहाराम अजगले ने कांग्रेस के रवि परसराम भारद्वाज को 83255 मतों से पराजित किया है। चुनाव आयोग के अनुसार राज्य के कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा के मोहन मंडावी चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को 6914 मतों से हराया है।

वहीं बिलासपुर लोकसभा सीट से भाजपा के अरुण साव ने कांग्रेस के अटल श्रीवास्तव को 141763 मतों से पराजित किया है। राज्य के महासमुंद लोकसभा सीट में भाजपा के चुन्नीलाल साहू ने कांग्रेस के धनेंद्र साहू को 90511 मतों से पराजित किया है। राज्य में कांग्रेस ने बस्तर और कोरबा लोकसभा सीट जीत ली है। बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के दीपक बैज ने भाजपा के बैदूराम कश्यप को 38982 वोटों से हाराया है। तथा कोरबा लोकसभा सीट से कांग्रेस की ज्योत्सना महंत ने भाजपा के ज्योतिनंद दुबे को 26349 मतों से पराजित किया है। ज्योत्सना महंत विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत की पत्नी हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावलोकसभा संसद बिलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ