लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः बीजेपी ने देर रात घोषित किए 36 उम्मीदवार, पुरी से चुनाव लडे़ंगे संबित पात्रा, यहां देखें लिस्ट

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 23, 2019 01:54 IST

गिरीश बागपत को महाराष्ट्र के पुणे से टिकट दिया गया है वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ओडिशा के पुरी से चुनाव लड़ेंगे।

Open in App

बीजेपी केंद्रीय चुनाव कमेटी की देर रात तक चली बैठक के बाद लोकसभा चुनाव के लिए 36 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी गई है। इसमें आंध्र प्रदेश, असम, महाराष्ट्र और ओडिशा के प्रत्याशी शामिल हैं। गिरीश बागपत को महाराष्ट्र के पुणे से टिकट दिया गया है वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ओडिशा के पुरी से चुनाव लड़ेंगे। इस चुनाव कमेटी की अध्यक्षता अमित शाह ने की। इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। इससे पहले गुरुवार को बीजेपी ने 184 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। यहां देखें 36 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट...

इससे पहले भाजपा ने बृहस्पतिवार को लोकसभा चुनाव के लिये अपने 184 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जिसमें प्रमुख उम्मीदवारों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की जगह गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता जे पी नड्डा ने संवाददाता सम्मेलन में लोकसभा चुनाव के लिये उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। उन्होंने बताया कि 16 मार्च, 19 मार्च और 20 मार्च को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इसमें एक-एक करके राज्यों पर चर्चा हुई जिसमें भाजपा अध्यक्ष शाह, प्रधानमंत्री मोदी ने हिस्सा लिया।

सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल से शुरू होंगे और 19 मई तक चलेंगे। मतगणना 23 मई को होगी। देशभर में लोकसभा चुनाव 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, छह मई, 12 मई और 19 मई को होंगे।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संबित पात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतहमें बाहर से दुश्मन नहीं चाहिए, अंदर ही दुश्मन बैठा है, संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर पाकिस्तान का विमर्श आगे बढ़ाने का आरोप लगाया

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतTibetan spiritual leader Dalai Lama: सीआरपीएफ 30 कमांडो टीम की सुरक्षा में रहेंगे दलाई लामा?, ‘जेड’ श्रेणी में चलेंगे तिब्बती आध्यात्मिक नेता

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी