लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह का खुलासा, बोले- बदलना चाहता था सिद्धू का विभाग

By भाषा | Updated: May 24, 2019 02:23 IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धू के बयान से ‘‘बठिंडा में पार्टी के प्रदर्शन पर असर पड़ा होगा’’ और चुनाव परिणामों के बाद वह पार्टी आलाकमान से संपर्क करेंगे। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं सिद्धू का विभाग बदलना चाहता था क्योंकि वह अपने विभाग को कुशलतापूर्वक नहीं संभाल पा रहे थे।’’

Open in App

चंडीगढ़, 23 मई (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अपने मंत्रिमंडल सहयोगी नवजोत सिंह सिद्धू का विभाग बदलना चाहते थे क्योंकि वह स्थानीय निकाय विभाग को कुशलतापूर्वक नहीं संभाल पा रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के दौरान धर्मग्रंथों की बेअदबी पर सिद्धू की टिप्पणी को लेकर वह कांग्रेस आलाकमान से संपर्क करेंगे। चुनाव से एक दिन पहले सिद्धू ने 2015 में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी की जांच पर सवाल उठाए थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धू के बयान से ‘‘बठिंडा में पार्टी के प्रदर्शन पर असर पड़ा होगा’’ और चुनाव परिणामों के बाद वह पार्टी आलाकमान से संपर्क करेंगे। मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं सिद्धू का विभाग बदलना चाहता था क्योंकि वह अपने विभाग को कुशलतापूर्वक नहीं संभाल पा रहे थे।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के शहरी इलाकों में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और सिद्धू शहरी विकास मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने विवादास्पद बयान देकर गलती की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री इस बात को नहीं समझ पाए कि धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के मुद्दे की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिद्धू की पाकिस्तान के सेना प्रमुख से ‘‘यारी और झप्पी’’ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और खासकर सेना इसे बर्दाश्त नहीं करेगी जिसे आईएसआई समर्थक आतंकवादी निशाना बनाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणामों के परिप्रेक्ष्य में राज्य के मंत्रियों के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनवजोत सिंह सिद्धूपंजाबलोकसभा संसद बिलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीअमित शाहभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब