लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना लोकसभा चुनाव में 443 उम्मीदवार मैदान में, निजामाबाद में मतपत्रों से चुनाव

By भाषा | Updated: March 28, 2019 22:08 IST

Open in App

हैदराबाद, 28 मार्च (भाषा) तेलंगाना में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए लगभग 170 किसानों समेत 443 उम्मीदवार मैदान में हैं।

चुनाव आयोग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में नामांकन पत्र वापस लेने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को समाप्त होने के बाद कुल 443 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि 503 वैध नामांकनों में से 60 नामांकन वापस ले लिये गये।

अधिकारियों ने बताया कि निजामाबाद लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा 185 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस सीट से मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव की बेटी के.कविता दोबारा निर्वाचित होने के लिये चुनाव लड़ रही हैं। लगभग 170 किसान भी इस सीट पर चुनाव मैदान में हैं।

आयोग ने बताया कि निजामाबाद सीट पर चुनाव मतपत्रों के जरिये कराये जाएंगे क्योंकि वहां 185 वैध उम्मीदवार हैं।

तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रजत कुमार ने संवाददाताओं को यहां बताया कि निजामाबाद में 185 वैध उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘निज़ामाबाद में हमें मतपत्रों से चुनाव कराना पड़ेगा। इसे मंजूरी के लिए ईसीआई को भी भेजा जायेगा कि हम किस तरह के मत पत्र का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव चिन्ह्रों को आवंटित किया जाना है।’’

कुमार ने कहा, ‘‘ईसीआई मत पत्र के डिजाइन के लिए दिशा-निर्देश देगा और हम इसे प्रिंट करायेंगे।’’ उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग इस संबंध में जागरूकता कार्यक्रम चलायेगा।

तेलंगाना में 17 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावतेलंगानाके चंद्रशेखर राव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब