लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: वोट दो और होटल में छूट पाओ!, मतदान को लेकर बाजार संघ ने किया ऐलान, जानें कैसे उठाएं फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2024 20:24 IST

Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली में 25 मई यानी शनिवार को मतदान होना है और अगला दिन रविवार का है, जिस कारण सप्ताहांत पर छुट्टियां होने की वजह से लोग घूमने के लिए निकल जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसीटीआई के पांच हजार से अधिक सदस्यों ने अपने-अपने स्टोर पर छूट देने की इच्छा जताई है। नेहरू प्लेस बाजार में मतदाताओं को कंप्यूटर और लैपटॉप पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। जामा मस्जिद, चांदनी चौक और दिल्ली गेट के आसपास के होटलों में 25 प्रतिशत तक तक की छूट होगी।

Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली में लोकसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए बाजार संघ और होटलों ने मतदाताओं के लिए छूट की घोषणा की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी में लोकसभा चुनावों में कम मतदान की आशंकाओं के बीच यह फैसला लिया गया है। दिल्ली में 25 मई यानी शनिवार को मतदान होना है और अगला दिन रविवार का है, जिस कारण सप्ताहांत पर छुट्टियां होने की वजह से लोग घूमने के लिए निकल जाते हैं।

'चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री' (सीटीआई) के अध्यक्ष सुभाष खंडेलवाल ने बताया कि सीटीआई के पांच हजार से अधिक सदस्यों ने अपने-अपने स्टोर पर छूट देने की इच्छा जताई है। खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई यानी शनिवार को मतदान होना है, ऐसे में चिंता बढ़ रही हैं कि मतदान प्रतिशत कम हो सकता है क्योंकि अगले दिन रविवार है।

उन्होंने कहा कि नेहरू प्लेस बाजार में मतदाताओं को कंप्यूटर और लैपटॉप पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। ठीक इसी तरह कमला नगर मार्केट के अध्यक्ष नितिन गुप्ता ने 26 मई को मतदाताओं के लिए 15 प्रतिशत छूट की घोषणा की। चांदनी चौक स्थित दरीबा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष तरुण गुप्ता ने पांच से 10 प्रतिशत तक की छूट की घोषणा की है तो वहीं पुरानी दिल्ली होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक मेहता ने कहा कि जामा मस्जिद, चांदनी चौक और दिल्ली गेट के आसपास के होटलों में 25 प्रतिशत तक तक की छूट होगी।

दिल्ली होटल एसोसिएशन ने पहाड़गंज और करोल बाग में होटल व गेस्टहाउस की बुकिंग पर सभी मतदाताओं को 20 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट देने का वादा किया है। इससे पहले करोल बाग और नजफगढ़ क्षेत्र के होटलों ने भी पात्र मतदाताओं के लिए 20 प्रतिशत छूट की घोषणा की थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024दिल्ली लोकसभा चुनाव २०२४लोक जनशक्ति पार्टीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतराजद के पूर्व विधायक ने बिहार के पीएचईडी मंत्री संजय सिंह पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- छत्तीसगढ़ की एक अदालत से जारी है गिरफ्तारी वारंट

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारत5 विधायक और राज्यसभा सीट?, मांझी ने अपना दांव चला, राजद विधायक भाई वीरेंद्र बोले- पूर्व सांसद दिवंगत शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब को देंगे टिकट

भारतराम विलास पासवान को लेकर टिप्पणी, मंत्री अशोक चौधरी और भाई वीरेंद्र के बीच भिड़ंत, राजद विधायक बोले-क्यों नहीं मंत्रिमंडल विस्तार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया