लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "आज लालू प्रसाद जैसे लोग तुष्टिकरण कर रहे हैं और पिछड़ों का आरक्षण छीन रहे हैं...", केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 13, 2024 07:17 IST

केंद्रीय मंत्री और बेगुसराय से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने चौथे चरण की मतदान के मौके पर बिहार में एनडीए का मुकाबला कर रही महागठबंधन पर जमकर हमला बोला।

Open in App
ठळक मुद्देगिरिराज सिंह ने चौथे चरण की मतदान के मौके पर महागठबंधन को लिया आड़े हाथों उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल समेच देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राजद के लालू प्रसाद जैसे लोग तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे हैं

लखीसराय: केंद्रीय मंत्री और बेगुसराय से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने चौथे चरण की मतदान के शुरूआत से पहले बिहार में एनडीए का मुकाबला कर रही महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने अपने चुनावी हमले में बिहार की प्रमुख क्षेत्रीय पार्टी राष्ट्रीय जनता दल समेच देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और उन पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "मैं मुंगेर निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता हूं। यह मेरे निर्वाचन क्षेत्र बेगुसराय से आधे घंटे की दूरी पर है। मैं सुबह 7 बजे अपना वोट डालूंगा और फिर अपने लोकसभा क्षेत्र में रहूंगा। 1947 के बाद देश का बंटवारा हुआ और वोटों का तुष्टीकरण शुरू हुआ। आज पाकिस्तान से हिंदू गायब हो गए हैं। भारत में गजवा-ए-हिंद करने की नई-नई कोशिशें हो रही हैं। ये कांग्रेस की देन है। आज लालू प्रसाद जैसे लोग तुष्टिकरण कर रहे हैं और पिछड़ों का आरक्षण छीन रहे हैं।"

मालूम हो कि बिहार में आज कुल पांच लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। यहां पर मुख्य मुकाबला एनडीए बनाम महागठबंधन है। बिहार में एनडीए की अगुवाई जनता दल युनाइटेड के प्रमुख नीतीश कुमार कर रहे हैं, वहीं उनके बरक्स राजद की ओर से लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव हैं, जो महागबंधन की अगुवाई कर रहे हैं, जिनके साथ कांग्रेस और मुकेश साहनी की पार्टी वीआईपी और लेफ्ट दल खड़े हैं। 

लोकसभा के चौथे चरण के मतदान में के लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए सोमवार, 13 मई, 2024 को वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 96 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। इसमें आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर मतदान होगा।

तेलंगाना के निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की 11, मध्य प्रदेश की आठ, पश्चिम बंगाल की आठ और बिहार और झारखंड की पांच-पांच सीटों पर भी मतदान होगा। ओडिशा में चार और जम्मू-कश्मीर में एक सीट पर भी मतदान हो रहा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बिहार लोकसभा चुनाव २०२४बेगूसरायगिरिराज सिंहराष्ट्रीय रक्षा अकादमीBJPआरजेडीकांग्रेसजेडीयूबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो