लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: ''वो इंडिया नहीं 'घमंडिया' गठबंधन है, वहां जुटे सब भ्रष्ट और अहंकारी हैं'', केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का तीखा कटाक्ष

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 25, 2024 07:14 IST

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर बेहद कड़ा तंज कसते हुए कहा है कि विपक्ष के खेमे में शामिल लोग इंडिया नहीं बल्कि 'घमंडिया' गठबंधन चला रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर किया बेहद कड़ा हमला उन्होंने कहा कि विपक्ष के खेमे में शामिल लोग इंडिया नहीं बल्कि 'घमंडिया' गठबंधन चला रहे हैंसिंधिया ने कहा कि विपक्ष का गठबंधन पूरी तरह से खोखला और स्वार्थ से जुड़ा गठबंधन है

मुरैना: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विपक्षी गठबंधन इंडिया पर बेहद कड़ा तंज कसते हुए कहा है कि विपक्ष के खेमे में शामिल लोग इंडिया नहीं बल्कि 'घमंडिया' गठबंधन चला रहे हैं।

भाजपा नेता सिंधिया की यह टिप्पणी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बंगाल में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने के ऐलान के मद्देनजर की गई है। सिंधिया ने बीते बुधवार को  मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि विपक्ष का गठबंधन पूरी तरह से खोखला और स्वार्थ से जुड़ा गठबंधन है।

उन्होंने कांग्रेस की अगुवाई वाले विपक्षी गठबंधन पर हमला करते हुए कहा, "वो इंडिया नहीं बल्कि घमंडिया है क्योंकि वहां पर जुटे सभी दल भ्रष्ठ और अंहकारी हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो एक तरफ रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी और दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन के लोग लाठियां और पत्थर चल रहे थे। ये लोग असम में पथराव कर रहे थे। क्या यही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा है। अब उनकी असली सच्चाई जनता के सामने उजागर हो चुकी है।"

मालूम हो कि बीते बुधवार को विपक्षी गठबंधन इंडिया को उस समय तगड़ा झटका लगा, जब बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने घोषणा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव में अकेले बंगाल की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस के साथ किसी भी सीट पर कोई समझौता नहीं करेगी।

एक तृणमूल नेता ने ममता बनर्जी के हवाले से कहा,  ''कांग्रेस पार्टी के साथ मेरी कोई चर्चा नहीं हुई। मैंने हमेशा कहा है कि बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे। मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि देश में क्या किया जाएगा लेकिन हम एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी हैं और बंगाल में हम भाजपा के खिलाफ अकेले ही चुनाव लड़ेंगे। हम इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं लेकिन राहुल गांधी की न्याय यात्रा हमारे राज्य से गुजर रही है और हमें इसके बारे में सूचित नहीं किया गया है।''

तृणमूल के इस कदम से साफ है कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों में लगा विपक्षी गठबंधन इंडिया चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में बिखर गया है। मुख्यमंत्री बनर्जी ने कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर चल रही दोनों दलों के बीच बातचीत में बुधवार को पलीता लगाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि तृणमूल कांग्रेस पार्टी राज्य के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

इससे पहले बीते मंगलवार को बंगाल कांग्रेस के प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पर जबरदस्त हमला करते हुए कहा था कि ममता बनर्जी "अवसरवादी" नेता हैं। इसके साथ तौधरी ने यह भी कहा था कि साल 2011 के चुनाव में ममता बनर्जी पर कांग्रेस ने कृपा की थी, जिसके कारण वो सत्ता में आई थीं।

अधीर रंजन चौधरी ने कहा था, "इस बार कांग्रेस ममता बनर्जी की दया पर चुनाव नहीं लड़ेगी। ममता बनर्जी जो दो सीटें छोड़ रही हैं, उन पर कांग्रेस ने बीजेपी और तृणमूल को हराया। कांग्रेस पार्टी जानती है कि चुनाव कैसे लड़ना है। ममता बनर्जी अवसरवादी नेता हैं, वह कांग्रेस की दया से 2011 में सत्ता में आई थीं।''

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024Jyotiraditya Scindiaकांग्रेसममता बनर्जीराहुल गांधीTrinamool CongressMamata BanerjeeMamata West BengalRahul Gandhi
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट