लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections: कल पीएम मोदी करेंगे चुनावी शंखनाद, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और कैराना लोकसभा सीट पर फोकस, देखें शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2024 14:07 IST

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश में 80 सीट पर सभी सात चरणों में चुनाव होने हैं जिसकी शुरुआत पश्चिमी उप्र से हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री की मेरठ रैली पश्चिमी उप्र में मील का पत्थर साबित होगी।राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) इस बार राज्य की सभी 80 सीट पर जीत हासिल करेगा।बिजनौर, मुजफ्फरनगर और कैराना लोकसभा क्षेत्रों में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी लोकसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार को एक रैली संबोधित कर राज्‍य में चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पदाधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री की इस रैली में मेरठ के अलावा बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और कैराना लोकसभा क्षेत्रों के लोग भी शामिल होंगे। भाजपा मुख्यालय से प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता को प्रधानमंत्री की रैली के समन्वय की जिम्मेदारी दी गयी है। चुनाव प्रबंधन में पार्टी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं विधान परिषद सदस्य गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया, ‘‘ प्रधानमंत्री की मेरठ रैली पश्चिमी उप्र में मील का पत्थर साबित होगी।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) इस बार राज्य की सभी 80 सीट पर जीत हासिल करेगा।’’ उत्तर प्रदेश में 80 सीट पर सभी सात चरणों में चुनाव होने हैं जिसकी शुरुआत पश्चिमी उप्र से हो रही है। पहले चरण के तहत बिजनौर, मुजफ्फरनगर और कैराना लोकसभा क्षेत्रों में 19 अप्रैल को मतदान होगा। हालांकि मेरठ और बागपत में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

मेरठ से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित चौधरी ने कहा, ‘‘ यह 2024 के चुनाव की पहली रैली है। कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री क्रांति धरा मेरठ से चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं।’’ मेरठ के एक अधिकारी ने बताया कि मेरठ में 31 मार्च को प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली के मद्देनजर सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत रैली स्थल के आठ किमी के दायरे में हवाई प्रदर्शन, ड्रोन, पतंग या गुब्बारे उड़ाना प्रतिबंधित कर दिया है।

जिलाधिकारी ने सभी थानाध्यक्षों को आदेश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्रों में आदेशों का सख्ती से पालन कराएं। मेरठ में भाजपा ने इस बार रामानंद सागर कृत धारावाहिक ‘रामायण’ में राम की भूमिका निभाने के बाद विख्यात हुए अभिनेता अरुण गोविल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

एक राजनीतिक जानकार ने बताया, ‘‘ अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की मूर्ति इसी वर्ष 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा करने के बाद मोदी राज्‍य में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत भी अरुण गोविल के क्षेत्र से कर रहे हैं, जो राम की भूमिका निभाने के बाद पूरे देश में आदर के साथ पहचाने जाते हैं।’’

अरुण गोविल भी प्रधानमंत्री के मंच पर मौजूद रह सकते हैं। जाट बहुल पश्चिम उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का प्रभाव है और अभी हाल ही में रालोद भाजपा नीत राजग में शामिल हो गया। भाजपा और रालोद ने मोदी की रैली के लिए व्यापक तैयारी की है। भाजपा की जिला इकाई के प्रमुख शिवकुमार राणा ने बताया कि केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान के मैदान पर रविवार शाम साढ़े तीन बजे होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में बसों, कारों और ट्रैक्टर के जरिए भारी भीड़ जुटने की संभावना है।

भाजपा के सहयोगी रालोद के प्रवक्ता आतिर रिजवी ने बताया कि रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह भाजपा के साथ मंच साझा करेंगे। भाजपा तथा रालोद नेताओं के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी की रैली में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न, गन्ना किसान से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास पर चर्चा होगी। केंद्र सरकार ने शनिवार को चौधरी चरण सिंह को ‘भारत रत्न’ प्रदान किया है। चौधरी चरण सिंह रालोद प्रमुख जयंत के पितामह और रालोद संस्थापक दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह के पिता थे।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीBJPमेरठलोकसभा संसद बिलचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए