लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: कंगना रनौत के पास 90 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति, आठ आपराधिक मामले

By रुस्तम राणा | Updated: May 14, 2024 20:23 IST

कंगना रनौत के पास उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार 90 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है, जिसमें 28.7 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 62.9 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्दे कंगना के पास 2 लाख रुपये नकद और लगभग 1.35 करोड़ रुपये का बैंक बैलेंस है।मंडी से भाजपा उम्मीदवार के पास मुंबई, पंजाब और मनाली में भी संपत्ति हैउनके पास बीएमडब्ल्यू, एक मर्सिडीज बेंज और एक मर्सिडीज मेबैक शामिल जैसी लग्जरी कारें

Lok Sabha Elections 2024: बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार कंगना रनौत के पास उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार 90 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है, जिसमें 28.7 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 62.9 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। 37 वर्षीय अभिनेत्री से नेता बनी कंगना के पास 2 लाख रुपये नकद और लगभग 1.35 करोड़ रुपये का बैंक बैलेंस है।

कंगना के पास मुंबई, पंजाब और मनाली में भी संपत्ति है और उनके पास तीन लक्जरी कारें हैं, जिनमें एक बीएमडब्ल्यू, एक मर्सिडीज बेंज और एक मर्सिडीज मेबैक शामिल हैं, जिनकी कीमत 3.91 करोड़ रुपये है। कंगना के पास लगभग 5 करोड़ रुपये मूल्य का 6.7 किलोग्राम सोना, 50 लाख रुपये मूल्य का 60 किलोग्राम सोना और 3 करोड़ रुपये मूल्य के 14 कैरेट हीरे के आभूषण भी हैं।

उनके नाम पर 50 जीवन बीमा निगम (एलआईसी) पॉलिसियां हैं और उनकी कुल देनदारियां 7.3 करोड़ रुपये हैं। चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे के अनुसार, कंगना ने चंडीगढ़ के एक निजी स्कूल से 12वीं कक्षा पूरी की है। कंगना के खिलाफ कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के तीन मामले भी शामिल हैं, जैसा कि भाजपा उम्मीदवार ने चुनावी दस्तावेज में घोषित किया है।

इस बीच, उनके चुनावी प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह की कुल संपत्ति लगभग 96.70 करोड़ रुपये है। हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा क्षेत्र में संसद चुनाव के 7वें और अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होने वाला है। मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल करने वाली कंगना ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि "यह उनके लिए पहली और आखिरी बार नहीं है" और उन्हें "भविष्य में भी छोटी काशी (मंडी) से नामांकन दाखिल करने के अधिक अवसर मिलेंगे"। विक्रमादित्य सिंह ने 9 अप्रैल को अपना पर्चा दाखिल किया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024कंगना रनौतमंडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर