लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "अरविंद केजरीवाल जैसा 'बेशर्म आदमी' नहीं देखा, कुर्सी पर फेविकोल चिपकाकर बैठे हैं", अमित शाह ने जेल जाने के बाद भी इस्तीफा नहीं देने पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 21, 2024 07:38 IST

अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बेहद तगड़ा कटाक्ष किया और जेल जाने के बाद इस्तीफा नहीं देने के लिए उन्हें "बेशर्म आदमी" कहा।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को "बेशर्म आदमी" कहाशाह ने कहा कि मैंने कुर्सी के लिए केजरीवाल जैसा बेशर्म शख्स कभी नहीं देखाअमित शाह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री की कुर्सी पर फेविकोल चिपकाकर बैठे हैं

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीते सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बेहद तगड़ा कटाक्ष किया और जेल जाने के बाद इस्तीफा नहीं देने के लिए उन्हें "बेशर्म आदमी" कहा।

अमित शाह ने केजरीवाल द्वारा कथित दिल्ली शराब घोटाले में जेल जाने और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने पर कहा, "मैंने केजरीवाल जैसा बेशर्म व्यक्ति कभी नहीं देखा। बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव भी भ्रष्टाचार के कारण इस्तीफा देने के बाद जेल गए थे।"

शाह ने दक्षिणी दिल्ली में भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी के लिए प्रचार करते हुए एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पर हमला किया।

दिल्ली में बीजेपी के सभी सातों सीटें जीतने का दावा करते हुए शाह ने कहा, "केजरीवाल जी, आप कुर्सी पर फेविकोल चिपकाकर बैठे हैं। 4 तारीख को बीजेपी सभी सातों सीटें जीतने वाली है और उसके बाद उनका ये फेविकोल उतर जाएगा।"

दिल्ली सरकार पर कटाक्ष करते हुए शाह ने कहा, "यह केजरीवाल सरकार 3जी सरकार है। पहला जी घोटालों के लिए है, दूसरा जी रिश्वतखोरी के लिए है और तीसरा जी धोखाधड़ी के लिए है।"

उन्होंने कहा, ''खुद को कट्टर ईमानदार आदमी कहने वाले केजरीवाल आज कट्टर बेईमानी की राह पर चल रहे हैं।''

गृह मंत्री को दिल्ली के मुख्यमंत्री के आठ घोटालों का आरोप लगाया, जिसमें 2,875 करोड़ रुपये का शराब घोटाला, 78 हजार करोड़ रुपये का जल बोर्ड घोटाला, 5 हजार करोड़ रुपये का कक्षा निर्माण घोटाला, 1000 करोड़ रुपये का नकली दवा घोटाला, 4 हजार करोड़ रुपये का लैब एक्स-रे घोटाला, 1,850 करोड़ रुपये का वाहनों में पैनिक बटन घोटाला, 1000 करोड़ रुपये का बस खरीद घोटाला और 125 करोड़ रुपये का शीशमहल घोटाला शामिल है।

अमित शाह ने कहा, ''केजरीवाल जी, अभी तक सिर्फ शराब घोटाले की जांच हुई है, सात घोटालों की जांच अभी बाकी है।''

मालूम हो कि प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में 21 मार्च को केजरीवाल को गिरफ्तार किया था।

अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली थी, जिसने 10 मई को न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री को एक्साइज पॉलिसी मामले में 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी थी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024दिल्ली लोकसभा चुनाव २०२४अमित शाहअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीAam Aadmi PartyBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक