लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2024ः महाराष्ट्र में सीट बंटवारे का ‘फॉर्मूला’ 2019 जैसा ही रहेगा, कीर्तिकर ने कहा- सीएम शिंदे और उपमुख्यमंत्री फड़नवीस जल्द फैसला करेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2023 19:33 IST

Lok Sabha Elections 2024: सीएम एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस दोनों एक साथ बैठेंगे और लोकसभा चुनाव तथा विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर फैसला लेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने कहा कि इस मुद्दे पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।शिवसेना और भाजपा ने 2019 का लोकसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था।भाजपा ने 26 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 23 पर जीत हासिल की थी।

मुंबईः शिवसेना के वरिष्ठ नेता गजानन कीर्तिकर ने शुक्रवार को कहा कि एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सीट बंटवारे की व्यवस्था 2019 की तरह ही रहेगी। दूसरी ओर, भाजपा ने कहा कि इस मुद्दे पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

शिवसेना और भाजपा ने 2019 का लोकसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था। उस समय शिवसेना विभाजित नहीं थी। कीर्तिकर ने मुंबई में पत्रकारों से कहा, ‘‘शिवसेना ने पिछली बार (48 में से) 22 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 18 पर जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा ने 26 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 23 पर जीत हासिल की थी।

इस बार भी (सीट बंटवारे की) यही व्यवस्था रहेगी। हमने (2024 के चुनावों के लिए) पहले ही तैयारी शुरू कर दी है।’’ महाराष्ट्र से शिवसेना के 18 लोकसभा सदस्यों में से 13 मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खेमे में हैं और पांच उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट में हैं।

शिवसेना के प्रवक्ता एवं राज्य के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि उनकी पार्टी को उम्मीद है कि सीटों के बंटवारे से संबंधित ‘फॉर्मूले’ में कोई बदलाव नहीं होगा। इस बीच, भाजपा नेता एवं संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि अभी तक कोई ‘फॉर्मूला’ तैयार नहीं किया गया है।

मुंबई में राजभवन में पत्रकारों से बात करते हुए मुनगंटीवार ने कहा, ‘‘सीटों के बंटवारे को लेकर अभी तक कोई ‘फॉर्मूला’ तय नहीं हुआ है। किसी भाजपा नेता ने यह नहीं कहा कि एकनाथ शिंदे की मांगें नहीं मानी जाएंगी। लोगों के हितों की रक्षा के लिए काम करने वाली सरकार देने के उद्देश्य से शिंदे ने भाजपा से हाथ मिलाया था।’’

भाजपा नेता ने कहा, ‘‘उनकी मांगों का सम्मान किया जाएगा। पहले बालासाहेब ठाकरे और अब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के लिए भाजपा के मन में बहुत सम्मान है।’’ उन्होंने कहा कि शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस दोनों एक साथ बैठेंगे और लोकसभा चुनाव तथा विधानसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे को लेकर फैसला लेंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024एकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसBJPशिव सेनामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो