लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: पहले दिन पीएम मोदी और दूसरे दिन अमित शाह पहुंचे, लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी जीत पर नजर, गरीबों, युवा, किसानों और महिला पर फोकस

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 23, 2023 16:04 IST

Lok Sabha Elections 2024: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए। 

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक हो रही है।कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए मंथन किया।बैठक की अध्यक्षता जे पी नड्डा ने की।

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली में दो दिवसीय बैठक जारी है। तकरीबन साढ़े चार घंटे तक चली इस मैराथन बैठक के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पूरे समय मौजूद रहे। 2019 की हारी सीट और गठबंधन पर फोकस किया जा रहा है। 

आज दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए। संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त होने के बाद राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक हो रही है। लगातार तीसरी जीत दर्ज करने के लिए आवश्यक भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए मंथन किया।

बैठक की शुरुआत उस दिन हुई जब जंतर-मंतर पर विपक्षी गठबंधन 'इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस' यानी 'इंडिया' का विरोध प्रदर्शन हुआ, केंद्र सरकार पर तीखे हमले किए गए और देश में लोकतंत्र को खत्म किए जाने का आरोप लगाते हुए इसे बचाने के पक्ष में आवाज बुलंद की गई।

भाजपा की बैठक को लेकर पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया लेकिन सूत्रों ने बताया कि यह बैठक संगठनात्मक ढांचे को आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सक्रिय करने और 'मोदी की गारंटी' को जनता के बीच अधिक से अधिक पहुंचाने पर केंद्रित रही। बैठक राजधानी स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (विस्तार) में शुरू हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जे पी नड्डा ने की।

महासचिव विनोद तावड़े ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के वोट 10 प्रतिशत और बढ़ाने के लिए बूथ स्तर पर बेहद सक्रियता से काम करने के संबंध में एक विषय रखा। बूथ प्रबंधन को चुनौती के रूप में लेने का सुझाव देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश का बूथ प्रबंधन उदाहरण हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाएं यदि गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं तक सही से पहुंच जाएं तो इस लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। जाति आधारित जनगणना के विषय को तूल देने की विपक्षी दलों की कोशिशों की काट के लिए हाल के दिनों में प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके लिए गरीब, युवा, किसान और महिलाएं ही चार जातियां हैं और अगर इनका कल्याण हो जाए तो 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र होने से कोई नहीं रोक सकता।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने पदाधिकारियों को 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' पर जोर देने की सलाह दी। उनके मुताबिक, प्रधानमंत्री ने नए व युवा मतदाताओं को साधने के लिए एक ऐसा अभियान आरंभ करने का भी सुझाव दिया जिससे उन्हें पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार और वर्तमान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के कामकाज का फर्क पता चल सके।

प्रधानमंत्री ने भाजपा की संगठन शक्ति का हवाला देते हुए पार्टी नेताओं से पूरी तैयारियों के साथ जनता के बीच जाने का आह्वान भी किया। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को जनता से मिल रही प्रतिक्रिया की जानकारी प्रदेश अध्यक्षों और राज्यों प्रभारियों द्वारा केंद्रीय नेतृत्व के साथ साझा किए जाने का सुझाव दिया।

इससे पहले जब प्रधानमंत्री मोदी बैठक में भाग लेने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे तो नड्डा ने उनका स्वागत किया। संसद का शीतकालीन सत्र निर्धारित अवधि से एक दिन पहले समाप्त होने के अगले ही दिन नड्डा की अध्यक्षता में यह बैठक आरंभ हुई। सूत्रों ने बताया कि बैठक में पार्टी के विभिन्न ‘मोर्चों’ और राज्य इकाइयों ने अपनी मौजूदा संगठनात्मक गतिविधियों का ब्योरा साझा किया।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024जेपी नड्डानरेंद्र मोदीअमित शाहलोकसभा संसद बिलदिल्लीBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब