लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "ममता बनर्जी पर भरोसा नहीं, वो पलटकर भाजपा खेमे में जा सकती हैं", अधीर रंजन चौधरी का तृणमूल प्रमुख पर एक और जबरदस्त हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 16, 2024 14:50 IST

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक बार फिर तृणमूल प्रमुख और सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जबरदस्त हमला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देअधीर रंजन चौधरी ने एक बार फिर ममता बनर्जी पर किया जबरदस्त हमला अधीर ने कहा कि मुझे ममता बनर्जी पर भरोसा नहीं, उन्होंने पश्चिम बंगाल में गठबंधन तोड़ा हैपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले से ही एनडीए को समर्थन देने की कतार में खड़ी हैं

कोलकाता: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर एक बार फिर जबरदस्त हमला किया। कांग्रेस नेता चौधरी ने बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस द्वारा इंडिया ब्लॉक को 'बाहरी समर्थन' देने के नये ऐलान पर कहा कि अगर लोकसभा चुनाव में उनके पास सांसद होंगे तो तृणमूल कांग्रेस पलटकर भाजपा का समर्थन कर सकती है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार अधीर रंजन ने कहा, "मुझे ममता बनर्जी पर कतई भरोसा नहीं क्योंकि उन्होंने पश्चिम बंगाल में गठबंधन तोड़ा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पहले से ही एनडीए को समर्थन देने की कतार में खड़ी हैं। 20 मई को होने वाले 5वें चरण के चुनाव से ठीक पहले ममता के कारण इंडिया गुट में दरार सतह पर आ गई है।"

उन्होंने कहा, "विपक्षी इंडिया ब्लॉक के मुख्य चेहरों में से एक होने के बावजूद ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले घोषणा की कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और सीपीएम के लिए कोई सीट नहीं छोड़ेगी और अकेले चुनाव लड़ेगी। इसकी वजह सीटों के बंटवारे को लेकर तृणमूल और कांग्रेस के बीच मतभेद पैदा हुआ। तृणमूल पश्चिम बंगाल में कांग्रेस जितनी सीटें छोड़ने को तैयार नहीं थी। हालांकि बंगाल में सौदा विफल हो गया, लेकिन ममता इंडिया ब्लॉक से बाहर नहीं गईं।"

अधीर ने कहा, "बाहरी समर्थन का मतलब है कि अगर इंडिया गठबंधन जीतता है और सरकार बनाता है तो तृणमूल सरकार बनाने में शामिल नहीं होगी लेकिन उसकी सहयोगी बनी रहेगी और विधेयकों पर उसके लिए वोट करेगी।"

वहीं ममता बनर्जी ने कहा, ''हम इंडिया गठबंधन को अपना समर्थन देंगे ताकि पश्चिम बंगाल में हमारी लड़कियों और बहनों को कभी कोई समस्या न हो और जो लोग 100 दिन की नौकरी योजना में काम करते हैं, उन्हें भी समस्या का सामना न करना पड़े।''

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव २०२४अधीर रंजन चौधरीममता बनर्जीMamata West Bengalकांग्रेसTrinamoolTrinamool CongressBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?