लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: कर्नाटक में दरक सकता है कांग्रेस का किला, 5 एमएलए और 2 एमएलसी कर सकते हैं बगावत, बोले- "हम गुलाम नहीं हैं''

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 27, 2024 14:23 IST

कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस पार्टी में भारी कहल मचा हुआ है। हालात यह है कि आम चुनाव को लेकर कर्नाटक में मजूबत कांग्रेस का किला कभी भी दरक सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में लोकसभा चुनाव के टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस पार्टी में भारी कहल मचा हुआ हैआम चुनाव को लेकर कर्नाटक में मजूबत कांग्रेस का किला कभी भी दरक सकता हैटिकट बंटवारे से असंतुष्ट पांच विधायक और दो एमएलसी कभी भी दे सकते हैं कांग्रेस से इस्तीफा

बेंगलुरु:कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस पार्टी में भारी कहल मचा हुआ है। हालात यह है कि आम चुनाव को लेकर कर्नाटक में मजूबत कांग्रेस का किला कभी भी दरक सकता है। खबरों के मुताबिक पार्टी के टिकट बंटवारे से असंतुष्ट पांच विधायक और दो एमएलसी कभी भी पार्टी का दामन छोड़ते हुए इस्तीफा दे सकते हैं।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार बगावत का रूख अख्तियार किये विधायकों ने कहा, ''हम गुलाम नहीं हो सकते।'' इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी केवल परिवार के भीतर टिकटों को बांट रही है।

कांग्रेस विधायकों ने टिकट वितरण को लेकर असंतोष जताते हुए पार्टी आलाकमान को विधानसभा अध्यक्ष से मिलने और इस्तीफा देने की धमकी दी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी आलाकमान ने उनकी राय सुनी लेकिन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया है।

मालूम हो कि बीते 21 मार्च को कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कर्नाटक में 17 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची की जारी की थी। जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दामाद सहित पांच अन्य मंत्रियों के बच्चों का नाम शामिल किया गया था। वही कांग्रेस की पहली लिस्ट 8 मार्च को जारी की गई थी।

इससे पहले केएच मुनियप्पा ने कहा था कि वह चाहते हैं कि कोलार का टिकट उनके परिवार के किसी सदस्य को दिया जाए, जबकि इस क्षेत्र के नेताओं का एक वर्ग पूर्व राज्यसभा सदस्य एल हनुमंतैया का समर्थन करता है। कर्नाटक में दो चरणों में 26 अप्रैल और 7 मई को मतदान होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024कर्नाटककांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील