लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "कांग्रेस वोट की राजनीति में इतनी गिर गई है...", उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विपक्षी दल पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 15, 2024 08:33 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि वो तुष्टिकरण की नीति अपना रही है और मुस्लिम पर्सनल लॉ की बात कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस तुष्टिकरण की नीति अपना रही है और मुस्लिम पर्सनल लॉ की बात कर रही हैउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला कांग्रेस वोट की राजनीति में इतनी गिर गई है कि संपत्ति टैक्स लगाकर लोगों की कमाई छीनना चाहती है

चंडीगढ़: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी होने का दावा करने वाली कांग्रेस तुष्टिकरण की नीति अपना रही है और मुस्लिम पर्सनल लॉ की बात कर रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार धामी ने मंगलवार को चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर खड़े भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन के पक्ष में प्रचार करते हुए कहा कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पारित करने वाला देश का पहला राज्य बना है और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश को यूसीसी का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस तुष्टीकरण की नीति अपना रही है। वो यूसीसी की खिलाफत कर रही है और मुस्लिम पर्सनल लॉ लाने की बात कर रही है। कांग्रेस वोट की राजनीति में इतनी गिर गई है कि संपत्ति पर टैक्स लगाकर लोगों की कमाई छीनकर एक खास वर्ग को बांटना चाहती है।"

सीएम धामी ने कहा, "कांग्रेस मुस्लिम वर्ग को फायदा पहुंचाने के लिए कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में की गई साजिश को अब पूरे देश में लागू करना चाहती है। इसमें आम आदमी पार्टी भी कांग्रेस के साथ है।"

उन्होंने उत्तराखंड सरकार की योजनाओं पर बात करते हुए कहा, "उत्तराखंड में इस बार रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्री चारधाम में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पिछले साल की तुलना में अब तक 45 से 50 फीसदी ज्यादा तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं। सरकार हर तीर्थयात्री का स्वागत कर रही है लेकिन लोगों को मौसम, भीड़ का आकलन, होटल, कार बुकिंग और अतिरिक्त दिन में पंजीकरण जैसी महत्वपूर्ण तैयारियों का ध्यान रखना होगा ताकि उन्हें और दूसरों को परेशानी का सामना न करना पड़े।”

सीएम धामी ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि देहरादून और पंतनगर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे बनाने के प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने कहा, "पिथौरागढ़ में हवाई सेवा शुरू हो गई है। अब गौचर, चिन्यालीसौड़ में भी हवाई सेवा शुरू की जा रही है। चार धाम के अलावा मानसखंड, आदिकैलाश, पूर्णागिरि जैसे धामों में भी तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ी है।"

मालूम हो कि चंडीगढ़ की सीट पर लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान होगा, जिसमें टंडन का मुकाबला एक जून को कांग्रेस के मनीष तिवारी से होगा।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024पुष्कर सिंह धामीउत्तराखण्डBJPकांग्रेसचंडीगढ़ लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम