लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस को फिर से लगा करेंट, वाराणसी से पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने ज्वाइन की BJP

By आकाश चौरसिया | Updated: March 5, 2024 15:13 IST

Lok Sabha Elections 2024: वाराणासी से कांग्रेस के पूर्व सांसद राजेश कुमार मिश्रा ने BJP राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और पार्टी नेता रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देLok Sabha Elections 2024: पूर्व कांग्रेस सांसद राजेश मिश्रा ने BJP ज्वाइन कीLok Sabha Elections 2024: वो सपा और कांग्रेस के बीच हुए गठबंधन से काफी नाराज थेLok Sabha Elections 2024: राजेश इस बार देवरिया की जगह भदोही से चुनाव लड़ना चाहते हैं

Lok Sabha Elections 2024: वाराणासी से कांग्रेस के पूर्व सांसद राजेश कुमार मिश्रा ने BJP राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और पार्टी नेता रविशंकर प्रसाद की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा में उनके ज्वाइन करने के बाद खबर चल रही हैं कि लोकसभा चुनाव 2024 में उन्हें भाजपा भदोही से चुनाव लड़ा सकती है।

 ऐसा माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और सपा के बीच हुए गठबंधन से वो काफी नाराज थे। उन्होंने इस बात को भाजपा में जाने के बाद इसपर अपनी बात भी रखी। उन्हें 2019 चुनाव में कांग्रेस ने देवरिया से मैदान में उतारा था। इस बार भी वह टिकट के बड़े दावेदार थे। उनकी आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में देवरिया से भदोही से चुनाव लड़ने की मंशा थी। 

कब से कब तक सांसद रहे..राजेश मिश्रा 2004 से 2009 तक वाराणसी से सांसद रह चुके हैं। उन्होंने तब के कद्दावर भाजपा नेता और लगाता कई बार सांसद बने रहे शंकर प्रसाद जायसवाल को भी हराया। उन्होंने भाजपा से जुड़ने के साथ ही कहा कि कांग्रेस में उन्हें लगातार अपमानित किया जा रहा था।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार वाराणसी लोकसभा सीट पर विपक्ष का जो भी प्रत्याशी होगा, उसका पोलिंग एजेंट नहीं मिलेगा। इसके आगे उन्होंने यह सौभाग्य की बात है कि मोदी जी वाराणसी से सांसद और इस बार फिर वहीं से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने ये भी बताया कि पूरी दुनिया में पीएम मोदी ने देश का नाम रोशन किया है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशBJPसंसदकांग्रेससमाजवादी पार्टीबीएसपी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष