लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: 'कांग्रेस देश में धार्मिक आधार पर आरक्षण का समर्थन नहीं करती है', जयराम रमेश ने किया दावा

By एस पी सिन्हा | Updated: May 19, 2024 18:10 IST

संविधान इसकी इजाजत नहीं देता। कर्नाटक में मुस्लिमों को आरक्षण देने के कांग्रेस की राज्य सरकार के फैसले पर उन्होंने कहा कि मुस्लिम की कुछ जातियां आरक्षण के दायरे में आती हैं, इसलिए उन्हें आरक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमने कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे नेता जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस देश में धार्मिक आधार पर आरक्षण का समर्थन नहीं करतीकांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने रविवार को पटना के सदाकत आश्रम में में कहा- संविधान इसकी इजाजत नहीं देताउन्होंने कहा कि हमने कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया

पटना: बिहार दौरे पर आए पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने रविवार को पटना के सदाकत आश्रम में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस देश में धार्मिक आधार पर आरक्षण का समर्थन नहीं करती है। संविधान इसकी इजाजत नहीं देता। कर्नाटक में मुस्लिमों को आरक्षण देने के कांग्रेस की राज्य सरकार के फैसले पर उन्होंने कहा कि मुस्लिम की कुछ जातियां आरक्षण के दायरे में आती हैं, इसलिए उन्हें आरक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमने कभी भी धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया।

जयराम रमेश ने कहा कि कर्नाटक और तेलंगाना में जो आरक्षण का प्रावधान है आर्थिक और सामाजिक स्तर पर दिया गया है। नागरिकता भी धर्म के आधार पर नहीं दी जा सकती है, लेकिन भाजपा ने दिया है। उन्होंने कहा कि केवल ध्यान भटकाने के लिए बयानबाजी की जा रही है। पीएम मोदी के चुनावी भाषणों में मंगलसूत्र, भैंस, मंदिर-मस्जिद पर बात हो रही है। वास्तविक मुद्दे पूरी तरह गायब हैं। 

उन्होंने कहा कि लोकसभा के 369 सीटों पर चुनाव हो चुका है। शुरुआती दौर में ही साफ हो चुका था कि दक्षिण भारत में भाजपा साफ और उत्तर भारत में हाफ हो चुकी है। चार जून को नतीजे हमारे पक्ष में आएगा। हमारे कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। भाजपा की कोई लहर नहीं है, युवाओं और मजदूरों में नाराजगी है और निशाने पर पीएम मोदी हैं। पीएम मोदी जिस तरह मंदिर, मस्जिद और हिंदू मुस्लिम की बात कर रहे हैं वो बता रहा है कि वो ध्रुवीकरण में लगे हैं और सांप्रदायिक रंग देने में लगे हैं। 

जयराम रमेश ने कहा कि 400 पार का नारा गायब है। पीएम मोदी को अंदाजा लग चुका है कि जमीनी स्तर पर कांग्रेस जीत रही है। हमारे वादे जनता को पसंद आ रहे हैं और उन्हें भरोसा हो रहा है। वो 400 पार का नारा दे रहे हैं और हम न्यूनतम मजदूरी दर 400 करने जा रहे हैं। हमारी गारंटी एक व्यक्ति की नहीं पार्टी की गारंटी है। तेलंगाना और कर्नाटक में किए वादे हमने पूरा किया। मोदी जी से सवाल है कि 400 पार का असल मकसद क्या है? 400 का पार लक्ष्य संघ का पुराना लक्ष्य है। इनका लक्ष्य मनुवादी संविधान लाने का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में जो गारंटियां दी हैं उससे भाजपा घबराई हुई है। धरातल पर इंडिया अलायंस को भारी समर्थन मिल रहा है। 

जयराम रमेश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी का पुराना लेख बताता है कि वो किस तरह आरक्षण खत्म करना चाहते हैं। ये संविधान को बदलना चाहते हैं। पीएम मोदी ने अब तक जाति जनगणना पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है। पीएम स्पष्ट करें कि वे जाति जनगणना के पक्ष में हैं या विपक्ष में हैं? सुप्रीम कोर्ट ने 50 फीसद आरक्षण की सीमा तय की थी, पीएम मोदी ये बताएं कि क्या वे इसे 50 फीसद से आगे ले जाएंगे? उन्होंने कहा कि भाजपा की कोई लहर नहीं है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024Jairam Rameshबिहार लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदोस्त अमेरिका और इजरायल नाराज ना हो जाए, अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या पर मौन हैं पीएम मोदी?, कांग्रेस ने कहा-विदेश मंत्री मौन और संसद में अब तक शोक प्रस्ताव तक नहीं रखा

भारतफीका और निराशाजनक?, जयराम रमेश ने कहा-वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण पारदर्शी नहीं रहा

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से 100 दिन पहले TMC को झटका, कांग्रेस में शामिल राज्यसभा सदस्य मौसम नूर, मालदा से लड़ेंगी इलेक्शन, वीडियो

भारतCWC meet to Bihar: जयराम रमेश ने कहा-तेलंगाना में सितंबर 2023 में सीडब्ल्यूसी की बैठक और 2 माह में कांग्रेस की सरकार, अब बिहार की बारी

भारतमोहन भागवत के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखे लेख?, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया-आरएसएस नेतृत्व को खुश करने के लिए ‘बेताब’

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर