लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: 'निर्दोष को मारोगे तो मिट्टी भी नहीं मिलेगी...' मेरठ में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 10, 2024 17:50 IST

सीएम योगी ने सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर अपने चिर-परिचित लहजे में माफिया और अपराधियों पर नकेल कसने की बात की और कहा कि निर्दोष लोगों को मारने वालों का हश्र बुरा होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकानून को रौंदने वालों को आज अहसास हो रहा है - सीएम योगीजिनकी गर्मी शांत हो चुकी है उनकी गर्मी वापस मत आने दीजिए - सीएम योगीनिर्दोष को मारोगे तो मिट्टी भी नहीं मिलेगी - सीएम योगी

Lok Sabha Elections 2024: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार, 10 अप्रैल को मेरठ में थे। यहां सीएम योगी ने सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। इस दौरान  योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर अपने चिर-परिचित लहजे में माफिया और अपराधियों पर नकेल कसने की बात की और कहा कि निर्दोष लोगों को मारने वालों का हश्र बुरा होगा।

सीएम योगी ने कहा, "कानून को रौंदने वालों को आज अहसास हो रहा है। जिनकी गर्मी शांत हो चुकी है उनकी गर्मी वापस मत आने दीजिए। जिनके नाम से पहले कर्फ्यू लग जाता था उनकी दुर्गति देखिए। जब दुर्दांत माफिया चलता था मुख्यमंत्री और मुख्यन्याधीश का काफिला रुक जाता था । उसे रगड़कर कोर्ट पहुंचा दिया तब उसकी पैंट गीली हो गई। निर्दोष को मारोगे तो मिट्टी भी नहीं मिलेगी। हमने सुरक्षा व्यवस्था इतनी दुरुस्त की है कि कोई माई का लाल बाल-बांका नहीं कर सकता है। आज बड़े-बड़े माफिया और अपराधियों की दुर्गति हो रही है। जिनके नाम से ही कर्फ्यू जैसा माहौल होता था, आज उनकी दुर्गति है।"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, "एक तरह भारत 4 वर्ष से 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन की सौगात दे रहा है और दूसरी तरफ पाकिस्तान कटोरा लेकर दुनिया के अंदर भीख मांगता हुआ दिखाई दे रहा है। ये परिवर्तन है कि अच्छा नेतृत्व होता है तो देश बुलंदियों तक पहुंचता है और गलत लोग चुने जाते हैं तो पाकिस्तान जैसी हालत हो जाती है..." 

सीएम योगी ने आगे कहा, "राष्ट्र धर्म के लिए सब कुछ बलिदान कर देंगे। हमें वो सरकार चाहिए जो कांवड़ यात्रा चला सके। हमें कर्फ्यू वाली सरकार नहीं चाहिए। महाराणा प्रताप से सीखिए। घास की रोटी खानी स्वीकार की विदेशी हुकूमत के आगे झुकना नहीं। जिन्होंने व्यापारी और बेटी की सुरक्षा से खिलवाड़ किया उन्हें चुनने का मौका मत दीजिए। देश और राष्ट्र धर्म से बढ़कर कुछ नहीं।" 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशमेरठBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर