लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव, चुनाव बाद गठबंधन का विकल्प खुला रहेगा", मायावती ने किया ऐलान

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 15, 2024 12:46 IST

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने ऐलान किया है कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगी और उनकी पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देबसपा प्रमुख मायावती ने ऐलान किया है कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगी मायावती ने कहा कि पार्टी के लिए चुनाव बाद गठबंधन करने का विकल्प खुला रहेगाबसपा प्रमुख ने कहा कि चुनाव से पहले हुए गठबंधन में बसपा को हमेशा नुकसान होता है

लखनऊ:लोकसभा चुनाव 2024 से पहले सियासत में बहुत तेजी से बदलाव हो रहे हैं। इन्हीं बदलते हालात के बीच बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने ऐलान किया है कि वह 2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगी और उनकी पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, ''बहुजन समाज पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी लेकिन पार्टी चुनाव बाद गठबंधन का विकल्प खुला रखेगी।''

इसके साथ ही मायावती ने इस बात का भी दावा किया कि बहुजन समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश में जब भी किसी अन्य पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ती है तो उसे लाभ से ज्यादा नुकसान होता है और पार्टी का वोट दूसरी पार्टी को ट्रांसफर हो जाता है।

मायावती ने कहा, ''यूपी में गठबंधन करने से बसपा को फायदे से ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा क्योंकि उसके वोट स्पष्ट रूप से गठबंधन सहयोगी को स्थानांतरित हो गए, इसलिए पार्टी किसी के साथ कोई समझौता नहीं करेगी। हालांकि चुनाव बाद गठबंधन का विकल्प पार्टी के पास रहेगा।"

मालूम हो कि बसपा ने इससे पहले यूपी में राज्य और लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था, जिसमें कांग्रेस को फायदा हुआ था।

इसके साथ ही मायावती ने स्पष्ट किया है कि उनकी राजनीति से संन्यास लेने की कोई योजना नहीं है।

उन्होंने कहा, "एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणियों के लिए स्थिति दयनीय है, क्योंकि सरकारी नौकरियों और अन्य क्षेत्रों के लिए कोई प्रावधान नहीं है... मैंने अपना पूरा जीवन उनकी भलाई के लिए समर्पित कर दिया है। मैं अपनी आखिरी सांस तक राजनीति में रहूंगा।" पिछड़ों के लिए काम कर रही हूं।''

मायावती ने भी भाजपा की आलोचना की और कहा कि भाजपा केवल "जातिवाद और सांप्रदायिकता की राजनीति" में लिप्त हैं और दावा किया कि लोग उन्हें सत्ता में नहीं देखना चाहते हैं।

टॅग्स :मायावतीMayawati Bahujan Samaj Partyलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर