लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "भाजपा दक्षिण में साफ हो गई, उत्तर में आधी रह जाएगी", जयराम रमेश ने भाजपा के चुनावी प्रदर्शन पर कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 26, 2024 14:17 IST

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को मौजूदा लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देजयराम रमेश ने दूसरे चरण के मतदान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर साधा निशानारमेश ने कहा कि भाजपा दक्षिण में साफ हो जाएगी और उत्तर भारत में घटकर आधी रह जाएगीपीएम मोदी देश में ध्रुवीकरण का एजेंडा चला रहे हैं

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शुक्रवार को मौजूदा लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस आईटी सेल के प्रमुख रमेश ने भाजपा के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा दक्षिण में साफ हो जाएगी और उत्तर भारत में घटकर आधी रह जाएगी।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए जयराम रमेश ने कहा, "आज 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 18वीं लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 88 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान चल रहा है। दो चरणों के दौरान यह स्पष्ट है कि भाजपा का दक्षिण में सफाया होने जा रहा है और उत्तर में वो आधी रह जाएगी।"

कांग्रेस नेता रमेश ने जेपी नड्डा के उस बयान पर टिप्पणी करते हुए कि कांग्रेस एससी, एसटी और ओबीसी के अधिकारों को छीन रही है, उन्होंने कहा, "यह पीएम नरेंद्र मोदी का ध्रुवीकरण का एजेंडा है। हमने हमेशा कहा है कि हम एससी, एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक और महिलाओं को हम सशक्त बनाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि देश में तेजी से आर्थिक विकास हो और इसका लाभ सभी तक पहुंचे।”

उन्होंने कहा, "भाजपा के '400 पार' के नारे के पीछे की वास्तविकता यह है कि वे संविधान को बदलना चाहते हैं। वे आरक्षण के खिलाफ हैं। वे इस संविधान को हटाना चाहते हैं और आरएसएस हमेशा आरक्षण के खिलाफ रहा है। जनगणना 2021 में होनी थी, लेकिन अब तक ऐसा नहीं किया गया है क्योंकि जनगणना से एससी और एसटी की जनसंख्या का पता चल जाएगा। हमारा संविधान जनसंख्या के आधार पर आरक्षण प्रदान करता है। हमारा एजेंडा हमारे घोषणापत्र में स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है।"

बीते गुरुवार को जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस के घोषणापत्र को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था, "बीजेपी मुसीबत में है। पीएम हैरान हैं। 19 अप्रैल से वह पूरे एजेंडे को एक अलग दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने हमारे घोषणापत्र को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश की, जिसके बाद उन्होंने कुछ ऐसे मुद्दे उठाए जो सही नहीं हैं।"

कांग्रेस नेता ने पीएम के इस दावे को चुनौती दी कि उनका घोषणापत्र धन पुनर्वितरण के बारे में बात करता है, उन्होंने कहा कि उनके 50 पन्नों के घोषणापत्र में एक भी शब्द ऐसा नहीं है जो धन पुनर्वितरण का संकेत देता हो। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री कहते हैं कि हमारा घोषणापत्र धन पुनर्वितरण की बात करता है। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि हमारे 50 पन्नों के घोषणापत्र में एक भी शब्द ऐसा नहीं है जो धन पुनर्वितरण का संकेत देता हो।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीJairam Rameshकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी