लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "भाजपा एससी, एसटी और ओबीसी की संरक्षक है, हम आरक्षण का समर्थन करते हैं", अमित शाह ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 30, 2024 12:14 IST

अमित शाह ने स्पष्ट किया कि भाजपा एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण का समर्थन करती है और पार्टी हमेशा उनके लिए अपनी रक्षक की भूमिका निभाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने स्पष्ट किया कि भाजपा एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण का समर्थन करती है शाह ने कहा कि भाजपा हमेशा एससी, एसटी और ओबीसी की संरक्षक रहेगीकांग्रेस गलत सूचनाएं फैला रही है और लोगों को भाजपा के प्रति भ्रमित करने का काम कर रही है

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीते सोमवार को स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षण का समर्थन करती है और पार्टी हमेशा उनके लिए अपनी रक्षक की भूमिका निभाएगी।

असम के गुवाहाटी में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए गृह मंत्री शाह ने कहा कि कांग्रेस इस संबंध में गलत सूचना फैला रही है और लोगों को भाजपा के प्रति भ्रमित करने का काम कर रही है।

अमित शाह ने कहा, “कांग्रेस इस संबंध में भ्रामक सूचनाएं फैला रही है कि भाजपा 400 सीटें पार करने के बाद आरक्षण समाप्त कर देगी। ये दावे पूरी तरह से निराधार हैं। मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि भाजपा एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण का समर्थन करती है और उनके लिए हमेशा एक संरक्षक के रूप में अपनी भूमिका निभाएगी।''

शाह ने जनता दल (सेक्युलर) के सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े अश्लील वीडियो मामले पर भी विस्तार से बात की और कहा कि भाजपा और जेडीएस दोनों गही मामले में गंभीर जांच के पक्ष में हैं।

उन्होंने कहा, "इस विवाद में भाजपा का रुख स्पष्ट है कि हम देश की मातृ शक्ति के साथ खड़े हैं। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि वहां किसकी सरकार है? सरकार कांग्रेस पार्टी की है। उन्होंने अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? हम इस पर कार्रवाई नहीं कर सकते हैं क्योंकि यह विवाद राज्य की कानून-व्यवस्था का मुद्दा है। राज्य सरकार को इस पर कार्रवाई करनी है। हम जांच के पक्ष में हैं और जेडीएस ने भी घोषणा की है उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आज उनकी कोर कमेटी की बैठक कर रहे”

रेवन्ना के वीडियो मामले के साथ अमित शाह ने अपने छेड़छाड़ किए गए वीडियो को लेकर कांग्रेस पर जबरदस्त हमला किया। शाह ने कहा, “कांग्रेस की हताशा इस स्तर तक पहुंच गई कि उन्होंने मेरे और कई अन्य भाजपा नेताओं के फर्जी वीडियो फैलाए हैं। इस फर्जी वीडियो को आगे बढ़ाने का काम कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों, प्रदेश अध्यक्षों और अन्य लोगों ने किया है। आज कांग्रेस पार्टी के एक बड़े नेता पर आपराधिक मामला चल रहा है। यह कार्रवाई उनकी हताशा और निराशा का संकेत है।”

उन्होंने कहा, “जब से राहुल गांधी ने कांग्रेस की कमान संभाली है, वह राजनीति के स्तर को नए निचले स्तर पर ले जाने के लिए काम कर रहे हैं। मेरा मानना ​​है कि फर्जी वीडियो प्रसारित करके जनता का समर्थन हासिल करने का प्रयास निंदनीय है और किसी को भी ऐसा नहीं करना चाहिए।”

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024अमित शाहOBCकांग्रेसजनता दल (सेकुलर)कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह