लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: "भाजपा को 'एम' शब्द से बहुत नफरत है, इसलिए उसने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल नहीं किया", असदुद्दीन ओवैसी का हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 18, 2024 13:53 IST

असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया है कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में "अल्पसंख्यकों" का कोई जिक्र नहीं किया है।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में "अल्पसंख्यकों" का कोई जिक्र नहीं किया है भाजपा ने अल्पसंख्यकों का जिक्र इसलिए नहीं किया क्योंकि उन्हें 'एम' शब्द से बहुत नफरत हैसंविधान में अल्पसंख्यक शब्द का उल्लेख किया गया है लेकिन भाजपा को उस शब्द से चिढ़ है

नई दिल्ली: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम ) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने लोकसभा चुनाव के घोषणापत्र में "अल्पसंख्यकों" का कोई जिक्र नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने "अल्पसंख्यक" के बजाय "हाशिये पर रहने वाले समुदाय" शब्द का इस्तेमाल किया है।

समाचार वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार ओवैसी ने दावा किया कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में एसटी और ओबीसी का जिक्र किया, लेकिन अल्पसंख्यकों का जिक्र नहीं किया है क्योंकि उन्हें 'एम' शब्द से बहुत नफरत है।

औवैसी ने कहा, "मैंने 17 अप्रैल को विभिन्न समाचार पत्रों में भाजपा का विज्ञापन देखा है। कृपया देखें कि जब वे सरकार से व्यवसाय शुरू करने के लिए ऋण या मदद देने की बात करते हैं, तो यह एसटी और ओबीसी कहता है। भाजपा अल्पसंख्यक शब्द का उल्लेख करने से भी इनकार कर रही है। वो चाहती है कि मुसलमानों के बारे में भूल जाओ। अल्पसंख्यक शब्द का उल्लेख भारत के संविधान में किया गया है लेकिन भाजपा को 'एम' शब्द से बहुत नफरत है।''

एआईएमआईएम चीफ ने कहा, "भाजपा ने अल्पसंख्यक शब्द का उल्लेख नहीं किया है। वे कहते हैं कि हाशिए पर रहने वाले समुदायों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में नागरिकता संशोधन कानून और समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया है। भगवा पार्टी ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' लागू करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई है।"

उत्तराखंड में सीएए और यूसीसी का विरोध करने वाले असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि दलित और मुस्लिम समुदायों में स्कूल छोड़ने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। उन्होंने भाजपा पर जानबूझकर यह सुनिश्चित करने का आरोप लगाया कि मुस्लिम समुदाय में स्कूल छोड़ने की दर बढ़े।

हैदराबाद के सांसद ने देश के लोगों से अपील की कि वे मतदान से पहले उच्च बेरोजगारी दर, अल्पसंख्यकों के प्रति बढ़ती नफरत और संविधान को खतरे को ध्यान में रखें।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024असदुद्दीन ओवैसीBJPएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो