लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी की पहली लिस्ट में होंगे मोदी-शाह!, इतने उम्मीदवारों के नाम की होगी घोषणा

By धीरज मिश्रा | Updated: February 29, 2024 12:50 IST

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में महज कुछ दिन ही बाकी हैं। आज बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय में केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक है। इस बैठक में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ संगठन के तमाम लोग मौजूद रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय में केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक100 से अधिक उम्मीदवारों के नाम का होगा ऐलान मिशन 370 के टारगेट पर है बीजेपी

Lok Sabha Elections 2024:लोकसभा चुनाव 2024 में महज कुछ दिन ही बाकी हैं। आज बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यालय में केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक है। इस बैठक में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ संगठन के तमाम लोग मौजूद रहेंगे। सूत्र बताते हैं कि आज बीजेपी अपनी पहली लिस्ट जारी कर सकती है।

बताया जा रहा है कि इस लिस्ट में बीजेपी 100 से अधिक उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। इस लिस्ट में बीजपी उन सीटों पर उम्मीदवार घोषित करेगी, जिसे साल 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत नहीं पाए थे। चूंकि, बीजेपी ने बीते पांच वर्षों में हारी हुई सीटों पर कड़ी मेहनत की है और 370 सीट जीतने का सपना पूरा करने के लिए बीजेपी को 2019 में हारी हुई सीटों पर इस बार जीत हासिल करनी होगी।

मोदी-शाह का नाम होगा पहली लिस्ट में

साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने जब अपनी पहली लिस्ट जारी की थी तो उस लिस्ट में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नाम का ऐलान किया गया था। इस लिस्ट में बताया गया था कि वह किस लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बीजेपी की पहली लिस्ट में एकबार फिर मोदी और अमित शाह का नाम शामिल किया जाएगा। मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी और अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे। 

गौर करने वाली बात यह है कि लोकसभा चुनाव के लिए तमाम पार्टियों ने अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस अन्य दलों के साथ इंडिया गठबंधन के दम पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा भी की जा रही है। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों आप ने अपने चार उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान कर दिया है।

अब कांग्रेस तीन उम्मीदवारों के नाम ऐलान करेगी। वहीं, सातों सीटों पर बीजेपी के सांसद हैं। दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी ने कई सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024अमित शाहनरेंद्र मोदीकांग्रेसBJPसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?