लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: हैदराबाद से बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता ने मुस्लिम महिलाओं की ID कार्ड की जांच की, AIMIM ने जताई आपत्ति

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 13, 2024 13:08 IST

मतदान केंद्र पर माधवी लता ने वोट देने आई मुस्लिम महिलाओं के पहचान पत्र देखे और नकाब हटवाकर उनका चेहरा भी देखा। इसका वीडियो सामने आया तो एआईएमआईएम के नेताओं की तरफ से आपत्ति दर्ज की गई।

Open in App
ठळक मुद्दे माधवी लता ने मुस्लिम महिलाओं की ID कार्ड की जांच कीउन्हें वोट देने आई महिलाओं की पहचान करते देखा गयाएआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी का मुकाबला हैदराबाद सीट पर बीजेपी की माधवी लता से है

Lok Sabha Elections 2024: देश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना समेत 10 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की 96 लोकसभा सीट पर सोमवार को मतदान जारी है। इस चरण में एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी का मुकाबला हैदराबाद सीट पर बीजेपी की माधवी लता से है। मतदान के दौरान माधवी लता ने निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्हें वोट देने आई महिलाओं की पहचान करते देखा गया।

मतदान केंद्र पर माधवी लता ने वोट देने आई मुस्लिम महिलाओं के पहचान पत्र देखे और नकाब हटवाकर उनका चेहरा भी देखा। इसका वीडियो सामने आया तो एआईएमआईएम के नेताओं की तरफ से आपत्ति दर्ज की गई। हालांकि माधवी लता ने कहा कि वो एक उम्मीदवार हैं और उन्हें ये करने का अधिकार है।

हैदराबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता ने कहा, "...मैं एक उम्मीदवार हूं। कानून के अनुसार उम्मीदवार को फेसमास्क के बिना ID कार्ड की जांच करने का अधिकार है। मैं एक पुरुष नहीं हूं, मैं एक महिला हूं और बहुत विनम्रता के साथ, मैंने उनसे केवल अनुरोध किया है... अगर कोई इसे बड़ा मुद्दा बनाना चाहता है, तो इसका मतलब है कि वे डरे हुए हैं..."

इसके बाद पुलिस द्वारा कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के बाद भाजपा उम्मीदवार माधवी लता मंगलहाट पुलिस स्टेशन पहुंचीं।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण तक अब तक 543 में से 283 सीट पर मतदान संपन्न हो चुका है। तेलंगाना की 17, आंध्र प्रदेश की 25, उत्तर प्रदेश की 13, बिहार की पांच, झारखंड की चार, मध्य प्रदेश की आठ, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की चार और पश्चिम बंगाल की आठ एवं जम्मू कश्मीर की एक लोकसभा सीट (श्रीनगर) पर सोमवार को मतदान हो रहा है। लोकसभा चुनाव के पहले तीन चरणों में क्रमशः 66.14 प्रतिशत, 66.71 प्रतिशत और 65.68 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

निर्वाचन आयोग का मानना है कि 2019 के संसदीय चुनावों की तुलना में पिछले तीन चरणों में कम मतदान का एक कारण लू की स्थिति है। मतदान का सामान्य समय सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक है। इलाके, सूर्यास्त के समय और सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए इनमें मतदान के समय में कटौती की जाती है। देश में अगले तीन चरणों का मतदान 20 मई, 25 मई और एक जून को होगा। मतगणना चार जून को होगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024माधवी लताअसदुद्दीन ओवैसीहैदराबादएआईएमआईएमBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए