लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने तैयारी तेज की, सभी मोर्चों के अध्यक्षों और प्रभारियों की बैठक करेंगे अध्यक्ष नड्डा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 5, 2024 16:18 IST

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी ने 400 का लक्ष्य रखा है। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 303 सीट पर कब्जा किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकल भाजपा राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक भी होगी।मोर्चों के अध्यक्षों और प्रभारियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है।

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा कल (6 जनवरी) पार्टी के सभी मोर्चों के अध्यक्षों और प्रभारियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक भी होगी।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले कई राज्य में तैयारी शुरू कर दी है। अयोध्या में राम मंदिर की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीट हैं। भाजपा ने 80 का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन से दक्षिण भारत की यात्रा करके लौटे हैं। गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल और तेलंगाना पर फोकस कर रहे हैं। 

जेपी नड्डा आज हिमाचल प्रदेश में हैं। नड्डा ने कहा कि जहां-जहां भाजपा की सरकार है, वहां डीजल पर वैट घटा रहे हैं और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने डीजल पर 7 रुपये वैट बढ़ा दिया है। ये सरकार ऐसी सरकार है, जो देश की सेवा और प्रदेश की सेवा में नाकामयाब रही है। आज चीन, भारत की तारीफ कर रहा है। वहां का अखबार ग्लोबल टाइम्स कहता है कि भारत तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है और विकास और सामाजिक न्याय में सबसे आगे आकर खड़ा हो रहा है।

22 जनवरी, 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी, हम लोग राम ज्योति जलाएंगे लेकिन इसमें हिमाचल का भी बहुत बड़ा योगदान है। 11 जून 1989 को भाजपा ने राष्ट्रीय प्रस्ताव पारित करके कहा था कि अयोध्या में राम जन्मभूमि पर एक भव्य मंदिर बनना चाहिए।

आज जब हम राम मंदिर को बनता देख रहे हैं तो कितनी प्रसन्नता हो रही है कि हिमाचल की धरती पर अटल जी और आडवाणी जी आए थे पालमपुर की धरती पर वह प्रस्ताव पारित किया था और आज वह सच हो रहा है। ये बहुत गौरव की बात है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024जेपी नड्डानरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा